Move to Jagran APP

Giridih Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: गिरिडीह में आजसू का पका केला, मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी बने सांसद

Giridih Lok Sabha Election Result गिरिडीह से भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने झामुमो के जगरनाथ महतो को पराजित किया।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:14 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 12:00 AM (IST)
Giridih Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: गिरिडीह में आजसू का पका केला, मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी बने सांसद
Giridih Lok Sabha Election Result 2019 Live Update: गिरिडीह में आजसू का पका केला, मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी बने सांसद

बोकारो, जेएनएन। Giridih Lok Sabha Election Result: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का परिणाम भाजपा-आजसू गठबंधन के पक्ष में गया है। आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी ने झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो को 2 लाख 48 हजार 347 मतों के अंतर से शिकस्त दी है।

गुरुवार सुबह 8 बजे बोकारो जिले के चास स्थित कृषि बाजार प्रांगण में मतगणना शुरू हुई। प्रथम चरण में ही भाजपा-आजसू गठबंधन के प्रत्याशी राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी ने बढ़त बना ली। हर चक्र की मतगणना के बाद चाैधरी की बढ़त बढ़ती गई। उन्हें 648277 मत मिले हैं। जबकि झामुमो के जगरनाथ महतो 399930 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे।


भाजपा ने आसजू के लिए छोड़ी थी गिरिडीह सीटः गिरिडीह लोकसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यहां से पांच बार के सांसद रवींद्र पांडेय को टिकट न देकर भाजपा ने आजसू के लिए यह सीट छोड़ी थी। भाजपा के कमल फूल के बजाय आजसू के चंद्रप्रकाश चाैधरी केला चुनाव चिह्न लेकर चुनाव मैदान में उतरे। मतदताओं ने मोदी लहर में चाैधरी का बेड़ा पार लगा सांसद बना दिया।
चंद्रप्रकाश ने बताया जनता की जीतः गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जीत की  ओर अग्रसर राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि मेरी जीत नहीं बल्कि गिरिडीह की जनता की जीत है। गिरिडीह की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिला है। इसके बल पर ही गिरिडीह से जीत हासिल हुई है। बोकारो रवाना होने से पूर्व चंद्रप्रकाश चौधरी अपने पैतृक आवास सांडी, रजरप्पा पहुंचे। जहां अपनी मां कलावती देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। चंद्रप्रकाश की मां ने भी उसे आशीर्वाद दिया। 

loksabha election banner

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम
क्रमांक      प्रत्याशी नाम          पार्टी                   प्राप्त मत                                               मत प्रतिशत

1 Chandra Prakash Choudhary AJSU Party 646864 1413 648277 58.57
2 Jagarnath Mahto Jharkhand Mukti Morcha 398268 1662 399930 36.13
3 Rasul Baksh Bahujan Samaj Party 10018 43 10061 0.91
4 Amit Jani Uttar Pradesh Navnirman Sena 2045 6 2051 0.19
5 Ahmad Ansari Bhartiya Lokmat Rashtrwadi Party 1074 14 1088 0.1
6 Chandra Deo Prasad Aihra National Party 1646 4 1650 0.15
7 Jogeshwar Thakur Vishva SHakti Party 1223 2 1225 0.11
8 Dwaraka Prasad Lala Republican Party of India (A) 1893 3 1896 0.17
9 Madhu Sudan Jharkhand Party (Secular), 1236 8 1244 0.11
10 Shibu Singh Bhartiya Manavadhikaar Federal Party 1203 3 1206 0.11
11 Sohrab Shah Bahujan Mukti Party 1444 4 1448 0.13
12 Rajendra Dasaundhi Independent 1664 3 1667 0.15
13 Sanjeev Kumar Mahato Independent 2214 3 2217 0.2
14 Simmi Suman Independent 4160 13 4173 0.38
15 Sunita Tudu Independent 9069 8 9077 0.82
16 NOTA None of the Above 19669 39 19708 1.78

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.