Move to Jagran APP

Lok sabha Election 2019: पुराने सूरमाओं से ही मैदान मारने की तैयारी में कांग्रेस

Lok sabha Election 2019 संबलपुर लोकसभा और विधानसभा के लिए पुराने नेताओं पर कांग्रेस अपना दांव लगाएगी। पूर्व सांसद अमरनाथ प्रधान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक का नाम सूची में है।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 10:55 AM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:55 AM (IST)
Lok sabha Election 2019: पुराने सूरमाओं से ही मैदान मारने की तैयारी में कांग्रेस
Lok sabha Election 2019: पुराने सूरमाओं से ही मैदान मारने की तैयारी में कांग्रेस

संबलपुर, जेएनएन। Lok sabha Election 2019 आगामी आम चुनाव में फिर से सत्ता में आने को लेकर हरसंभव कोशिश कर रही कांग्रेस सूबे में अपने पुराने सूरमाओं के जरिए ही मैदान मारने की तैयारी में है। कुछ ऐसे ही संकेत पार्टी सूत्रों से मिले हैं। विगत 25 और 26 फरवरी को संबलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की स्क्र्रींनग समिति की बैठक के बाद संबलपुर, बरगढ़ और सुंदरगढ़ लोकसभा और इनके अंतर्गत 21 विधानसभा के दावेदारों की सूची प्रदेश कांग्रेस समिति को दी गई थी। इसी सूची के आधार पर प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस चुनाव समिति को भेजे गए हैं और जल्द ही पार्टी हाईकमान द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों की माने तो संबलपुर लोकसभा और विधानसभा के लिए पुराने नेताओं पर कांग्रेस अपना दांव लगाएगी। संबलपुर लोकसभा के लिए पूर्व सांसद अमरनाथ प्रधान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक का नाम सूची में है। संबलपुर विधानसभा के लिए पूर्व विधायक अश्विनी गुरु और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश्वर मिश्र का नाम आगे बढ़ाया गया है। अश्विनी वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं जबकि सुरेश्वर पहले भी कई बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

वहीं, रेढ़ाखोल विस के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आसफ अली खान और दुलालचंद्र प्रधान, कुचिंडा से पूर्व विधायक राजेंद्र छत्रिया और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शोभाराम प्रधान तथा रेंगाली विस के लिए पूर्व विधायक दुर्योधन गर्डिया और तपस्या महानंद का नाम सूची में बताया गया है। इसके अलावा बरगढ़ लोस से पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल और पूर्व मंत्री प्रकाशचंद्र देवता, सुंदरगढ़ से जॉर्ज तिर्की और प्रफुल्ल माझी, बलांगीर से समरेंद्र मिश्र और लक्ष्मण मेहेर और कालाहांडी लोस के लिए पूर्व मंत्री जगन्नाथ पटनायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्तचरण दास का नाम भेजा गया है।

भाजपा में बढ़ा विवाद

झारसुगुड़ा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर पार्टी में शामिल पूर्व कुलपति प्रो. दुबराज नायक व पूर्व विधायक सुषमा पटेल प्रबल दावेदार होने की बात सामने आने पर जिला भाजपा के एक गुट ने सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है। शुक्रवार को जिला संगठन की बैठक में नेताओं ने कहा कि जो लोग शुरू से संगठन में काम कर रहे हैं उनका स्वागत किया जाएगा पर बाहरी उम्मीदवार को किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश जैन, दीपक पटेल, नरेश नायक, ललित मगर व दिलीप साकुनिया आदि शामिल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.