Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार बोले, जमशेदपुर सीट महागठबंधन की झोली में डालना लक्ष्य

Lok Sabha Election 2019. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के साथ पार्टी मजबूती से खड़ी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 12:13 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार बोले, जमशेदपुर सीट महागठबंधन की झोली में डालना लक्ष्य
Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार बोले, जमशेदपुर सीट महागठबंधन की झोली में डालना लक्ष्य

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि महागठबंधन के घोषित प्रत्याशी को लेकर जमशेदपुर की जनता भ्रम में न रहे। झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस मुस्तैदी के साथ खड़ी है। इस सीट को महागठबंधन की झोली में डालना ही हमारा उद्देश्य है।

loksabha election banner

डॉ. अजय कुमार बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में मीडिया से बात कर रहे थे। इस मौके पर चंपई सोरेन समेत कांग्रेस, झामुमो के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद थे। डॉ. अजय ने साफ किया कि जमशेदपुर की जनता असमंजस में न रहे कि चंपई सोरेन झामुमो के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि किसी खास पार्टी द्वारा क्षेत्र के लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है।

केवल चुनिंदा इलाकों का विकास

उन्होंने भाजपा नेताओं पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि विकास केवल चुनिंदा इलाकों में हुआ है। वहीं डॉ अजय ने नामांकन के दिन महागठबंधन का स्वरूप दिखने की बात कही। इधर, चंपई सोरेन ने भी राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय से सटा कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम है, लेकिन वह भगवान भरोसे है। कहा कि झामुमो जाति-पाति की नहीं, हक और हुकूक की राजनीति करता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.