नैनीताल सीट के लिए दिल्ली में वरिष्ठों से मिलकर लौटे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पाल
दो बार सांसद रह चुके कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल नैनीताल संसदीय सीट से इस बार फिर टिकट की आस में हैं।
नैनीताल, जेएनएन : दो बार सांसद रह चुके कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल नैनीताल संसदीय सीट से इस बार फिर टिकट की आस में हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद लौटे पाल के अनुसार इस बार जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है।
हरिद्वार संसदीय सीट पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए डॉ. पाल दिल्ली गए। दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल बोरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मुलाकात की। बोले, मोदी सरकार का पांच साल के कार्यकाल में जनता को निराशा हाथ लगी। इसलिए अब बदलाव जनता चाह रही है।
हरिद्वार सीट से हरदा के पक्ष में दिए संकेत
हरिद्वार में पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए पूर्व सांसद पाल ने हरीश रावत की रिपोर्ट के बावत कुछ स्पष्ट नहीं कहा, मगर संकेत उनके पक्ष में दिए। बोले, पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ही उनके बेटे विरेंद्र रावत, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अंबरीश कुमार व अन्य भी वहां दावेदार हैं।
यह भी पढ़ें : चुनाव में सदस्यों की खरीद फरोख्त के मामले में हाई कोर्ट, चार सप्ताह में मांगा जवाब
यह भी पढ़ें : नशे के सौदागर बरेली के हाफिज और बिलासपुर के असलम तक क्याें नहीं पहुंच पा रही पुलिस