Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: धनबाद में बाहरी-भीतरी के सवाल पर छिड़ी जंग, पीएन को डॉ. अजय ने बताया बेशर्म

धनबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद को भाजपा द्वारा बाहरी प्रत्याशी बताए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 04:30 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: धनबाद में बाहरी-भीतरी के सवाल पर छिड़ी जंग, पीएन को डॉ. अजय ने बताया बेशर्म
Lok Sabha Election 2019: धनबाद में बाहरी-भीतरी के सवाल पर छिड़ी जंग, पीएन को डॉ. अजय ने बताया बेशर्म

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद के बीच बाहरी-भीतरी को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। दरभंगा के सांसद कीर्ति के धनबाद के चुनावी मैदान में उतरने के बाद पीएन सिंह ने बाहरी बताया था। इसका जवाब देते हुए कीर्ति ने कहा था कि वह झारखंडी हैं। झारखंड के गोड्डा जिले के मूलवासी हैं। साथ ही पीएन सिंह को बाहरी करार देते हुए कहा था कि वह बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं। इस जुबानी जंग में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार भी कूद पड़े हैं।
धनबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद को भाजपा द्वारा बाहरी प्रत्याशी बताए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो कीर्ति को बाहरी कह रहे हैं वे बेशर्म हैं। गोड्डा इनका गांव है। अगर ये बाहरी हैं तो फिर चतरा से भाजपा के टिकट पर लड़ रहे सुनील सिंह कहां के हैं। अन्नपूर्णा देवी भी तो बाहरी ही है। वास्तव में जब से कीर्ति झा आजाद का नाम आया है तब से भाजपा में बैचेनी है। पीएन सिंह इनका नाम सुनकर हांफ रहे हैं। इस बार भी लोग मोदी-पीएन जरूरी नहीं कह रहे हैं।
डॉ. कुमार रविवार को चुनाव तैयारी की समीक्षा करने धनबाद पहुंचे थे। हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने जिला कांग्रेस, नगर व प्रखंड, मोर्चा-संगठनों और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कीर्ति झा आजाद भी पीएन सिंह पर हमलावर होते हुए बोले कि पीएन सिंह धनबाद को एयरपोर्ट व एम्स नहीं दिला सके। दूरंतो कट गया। संसद में पीएन सिंह का प्रश्न पूछने में रिकार्ड अच्छा नहीं रहा, जबकि मैंने 445 प्रश्न किए। मौके पर लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, शंकर प्रजापति, बैभव सिन्हा आदि उपस्थित थे।
ददई व राजेंद्र को मनाने की होगी कोशिश : डॉ. अजय कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे व राजेंद्र प्रसाद सिंह बड़े नेता हैं। दोनों को मनाने की कोशिश की जाएगी। ददई दुबे दूर-दूर तक विरोध नहीं कर रहे हैं। दो दिन पहले ही उनसे बात हुई है। कीर्ति आजाद उनके व राजेंद्र सिंह के संपर्क में हैं।
कीर्ति के नामांकन में आएंगे हेमंत व बाबूलाल : 20 अप्रैल को कीर्ति झा आजाद धनबाद लोकसभा से नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा शामिल हो सकते हैं। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि उसी दिन गीता कोड़ा भी नामांकन करेंगी।

loksabha election banner

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.