Move to Jagran APP

छठे चरण के लिए राहुल गांधी झोकेंगे ताकत, दिल्ली- हरियाणा-मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली हरियाणा और मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 08:00 AM (IST)
छठे चरण के लिए राहुल गांधी झोकेंगे ताकत, दिल्ली- हरियाणा-मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां
छठे चरण के लिए राहुल गांधी झोकेंगे ताकत, दिल्ली- हरियाणा-मध्य प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां

नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा चुनाव 2019 में अब सिर्फ दो चरण का मतदान शेष रह गया है। लिहाजा सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को आखिरी दो चरणों को साधने के लिए मैदान में उतारा हुआ है। छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव है। भाजपा की तरफ से जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रिय अध्यक्षअमित शाह ने मोर्चा संभाला है, तो कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मतदाताओं को साधने के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन राज्यों में ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी आज दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस के लिए तीनों जगहों से सीट निकालना कभी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

loksabha election banner

दिल्ली की 7 सीटों पर चुनाव
12 मई को छठे चरण में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। यहां कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग
छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मतदान है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां से 7 सीटों पर जीत मिली थी। यहां से कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट आई थी। 2 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल को मिली थी।

मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान
साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने छठे चरण में 8 में से 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। कांग्रेस को यहां से सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.