Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: हिमाचल में वीरभद्र और राणा पर दांव खेलना चाहती है कांग्रेस

Lok Sabha Election 2019 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरभद्र्र सिंह को चुनाव मैदान में उतरने को कहा है हालांकि वीरभद्र्र सिंह चुनाव लड़ने से लगातार इन्कार कर रहे हैं।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 09:28 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019:  हिमाचल में वीरभद्र और राणा पर दांव खेलना चाहती है कांग्रेस
Lok Sabha Election 2019: हिमाचल में वीरभद्र और राणा पर दांव खेलना चाहती है कांग्रेस

शिमला, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 क्योंकि एक एक सीट जरूरी है...महत्वपूर्ण है... जंग जीतने का जुनून है...इसलिए मर्जी किसी की नहीं चलेगी... आलाकमान के पैर में सबका पैर होगा। अगर सूचनाएं मनमोहन सिंह को अमृतसर से उतारने की हैं तो इधर के लोगों को भी उतारा जाए। ऐसा सोच कर कांग्रेस चाहती है कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर वीरभद्र सिंह, राजेंद्र राणा, धनीराम शांडिल व सुधीर शर्मा को आजमाया जाए।

prime article banner

सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरभद्र्र सिंह को चुनाव मैदान में उतरने को कहा है। यह अलग बात है कि वीरभद्र्र सिंह चुनाव लड़ने से लगातार इन्कार कर रहे हैं। बताया गया है कि उन्हें मंडी से उतरने को कहा गया है। कांगड़ा में सुधीर शर्मा से कहा जा रहा है। हमीरपुर में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पर नजर है। शिमला से धनी राम शांडिल ही होंगे, ऐसा कहा जा रहा है। हालांकि कांगड़ा संसदीय सीट से जीएस बाली व आशा कुमारी के नाम पर भी चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने कह दिया है कि जिसे चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा, उसे चुनावी समर में कूदना होगा। 

इन 12 नामों पर हुई चर्चा शिमला (आरक्षित सीट) :

धनीराम शांडिल, विनोद सुल्तानपुरी, अमित नंदा।

कांगड़ा : सुधीर शर्मा, जीएस बाली, आशा कुमारी।

हमीरपुर : राजेंद्र राणा, अभिषेक राणा, मुकेश अग्निहोत्री

मंडी : वीरभद्र्र सिंह, कौल सिंह ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह

जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के संबंध में अभी निर्णय नहीं लिया गया है। उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा चल रही है। आलाकमान के साथ अहम बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

-कुलदीप राठौर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 

12 नामों पर चर्चा

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस में 12 नामों पर चर्चा हुई है। इनमें से चार नाम फाइनल किए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से 40 आवेदनकर्ताओं ने 35 हजार व 50 हजार रुपये जमा करवाकर टिकट की दावेदारी जताई है।

रिपोर्ट कार्ड को बनाया जा रहा आधार

वीरभद्र सिंह : छह बार मुख्यमंत्री, तीन बार मंडी से सांसद, पत्नी प्रतिभा सिंह दो बार सांसद,

धनीराम शांडिल : दो बार शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद, सोलन से दूसरी बार विधायक,

राजेंद्र राणा : दो बार विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराया, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर को कड़ी टक्कर।,

सुधीर शर्मा : मंत्री व विधायक।

हालांकि गत विधानसभा चुनाव में हार झेलनी पड़ी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.