Move to Jagran APP

आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही कांग्रेस: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल ईमानदार प्रयास का रहा है जबकि कांग्रेस आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही है।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 09:17 AM (IST)
आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही कांग्रेस: जयराम ठाकुर
आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही कांग्रेस: जयराम ठाकुर

शिमला, राज्य ब्यूरो। मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने पर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर न्याय होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला से जारी बयान में कही। उन्होंने कहा है कि केंद्र में मोदी सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल ईमानदार प्रयास का रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस आजादी के समय से ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। उसे जब भी मौका मिला, जमकर भ्रष्टाचार किया। आजाद भारत की पहली सरकार के जीप घोटाले से लेकर वर्तमान में मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार तक कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला, 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला और रॉबर्ट वाड्रा का भूमि घोटाला कांग्रेस के अपने विकास और देश को लूटने व बदनाम करने की गाथा बताता है। कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की है। पूर्व में कांग्रेस के ‘मिस्टर क्लीन’ का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में समाप्त हुआ था। राहुल ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि वे मोदी से तब तक नहीं जीत सकते जब तक मोदी की मेहनत, ईमानदारी और भारत भक्ति पर दाग नहीं लगाते। इसीलिए उन्हें बदनाम करने के लिए राफेल नाम का झूठ का पुलिंदा तैयार किया गया।

राहुल का कोई जनाधार नहीं है। टीवी पर गालियां देकर वह मोदी की 50 साल की तपस्या पर दाग नहीं लगा सकते। पांचवें चरण के चुनाव में मतदाताओं के रुझान को देख कांग्रेस ने खुद को वोट काटने तक सीमित कर लिया है। कपिल सिब्बल सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस की हार कबूल कर चुके हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। हिमाचल से भाजपा के चारों सांसद सरकार में शामिल होंगे।

सुबह भाजपा, शाम को कांग्रेस के दरवाजे पर सुखराम: सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा सुखराम पोते के टिकट के लिए सुबह भाजपा तो शाम को कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक देते रहे। पोते ने दादा और दादा ने पोते का मूड खराब कर दिया है। दादा को सब कामों को निपटाने की जल्दी लगी हुई है। देश में जो माहौल बना है। उससे कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार मुक्त हो जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के डैहर, करसोग व कुल्लू के गडसा में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जब मंच पर भाषण देने आते तो कांग्रेस के नेताओं के दिलों की धुकधुकी बढ़ जाती है की राहुल गांधी उलटा-सीधा न बोलकर चले जाएं। 

कांग्रेस को चारों सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे थे। हार के डर से कुछ कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को चुनावी मैदान में धकलने का काम किया। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस को किस्तों में प्रत्याशियों की सूची जारी करनी पड़ी। देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और वह नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं। कांग्रेसी ही कह रहे हैं कि इस बार प्रदेश में मोदी लहर नहीं बल्कि हर तरफ मोदी ही मोदी नजर आ रहे हैं। मोदी देशहित के बारे में सोचते हैं तथा देश के स्वाभिमान के प्रति गंभीर हैं। देश मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, विधायक करसोग हीरा लाल व राकेश जम्वाल ने भी लोगों से रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.