Move to Jagran APP

Singhbhum Lok Sabha Election Result 2019 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की करारी हार, कांग्रेस की गीता कोड़ा की जीत

Jharkhand Lok Sabha Election 2019. झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की है। गीता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को हराया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:27 PM (IST)
Singhbhum Lok  Sabha Election Result 2019 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की करारी हार, कांग्रेस की गीता कोड़ा की जीत
Singhbhum Lok Sabha Election Result 2019 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की करारी हार, कांग्रेस की गीता कोड़ा की जीत

चाईबासा, जेएनएन। झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट पर कांग्रेस की गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की है। गीता कोड़ा ने यह सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से छीनी है। गीता पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं और सिंहभूम सीट के तहत आनेवाले जगन्नाथपुर की विधायक भी हैं।

loksabha election banner

गीता कोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मण गिलुवा को 72845 मतों के अंतर से हराया। गीता कोड़ा को चार लाख 30 हजार 900 मत मिले हैं। भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 3 लाख 58 हजार 55 मत प्राप्त हुए हैं। सरायकेला विधानसभा को छोड़कर गीता कोड़ा ने शेष पांच विधानसभा में लक्ष्मण गिलुवा को बुरी तरह हराया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में लक्ष्मण गिलुवा ने निर्दलीय गीता कोड़ा को करीब 87 हजार मतों के अंतर से हराया था। इस सीट से वर्ष 2009 में गीता कोड़ा के पति मधु कोड़ा भी सांसद रह चुके हैं। जीत का श्रेय जनता को: गीता

जबरदस्त जीत हासिल करने वाली गीता कोड़ा ने कहा कि उनकी जीत का असली श्रेय आम जनता और चुनाव में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है। सिंहभूम क्षेत्र से चुनी गईं पहली महिला सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह पूरी तरह से जनता की जीत है। जिस प्रकार जनता पांच साल तक विकास के लिए तरसती रही, उसका बदला जनता ने दिया है। सिंहभूम क्षेत्र में पांच साल तक विकास का कोई कार्य नहीं हुआ। जनता पूरी तरह लक्ष्मण गिलुवा से नाराज थी। सांसद के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद उन्होंने इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया। उनकी राज्य व केंद्र दोनों जगह सरकार थी। चाहते तो बहुत कुछ कर सकते थे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह संसदीय क्षेत्र काफी पिछड़ा है। कुपोषण का स्तर बहुत ज्यादा है। यहां पर बेरोजगारी चरम पर है। कल-कारखाने बंद हैं। माइंस बंद हैं। इसकी कोई फिक्र नहीं की गई। गीता ने कहा, उनकी प्राथमिकता महिला सुरक्षा के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य को बेहतर करना है। जनबल की जीत है, जनता के लिए कार्य करना है। हमेशा से जनता के साथ रहे हैं, एक प्रतिनिधि को हमेशा जनता के नजदीक रहने की जरूरत है। जनता के सुख-दुख में शामिल रहने के कारण ही उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला। यह जीत इसलिए मायने रखती है, क्योंकि झारखंड में कांग्रेस की इसी सीट पर सफलता मिली है। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर विपरित परिस्थिति में विजयी बनाया। यह कांग्रेस के लिए एक बेहतर संकेत है। ङ्क्षसहभूम में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे तैयारी करेगी। 

हुई है भितरघात: गिलुवा

चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया में लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि परिणाम अप्रत्याशित है। इस तरह का अनुमान दूर-दूर तक नहीं था। कार्यकर्ताओं ने कहीं न कहीं चूक की है। पूरे देश में मोदी की सुनामी चली और सिंहभूम में हमारी हार हुई तो इसे यही कह सकते हैं कि तकदीर ही खराब है। आनेवाले समय में समीक्षा कर गलतियों को सुधारेंगे। गिलुवा ने कहा कि हार की वजह भितरघात भी है। चाईबासा से इस तरह कम वोट मिलना तो यही दर्शाता है। 

पहले ही चरण से बढ़त

कोड़ा पहले चरण से ही निर्णायक बढ़त बनाने में सफल रही।  वह 21वें राउंड की गिनती के बाद 81590 मताें से आगे थी। 20 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोडा़ 74472 मत से आगे चल रही थी। उन्हें 3733062 जबकि लक्ष्मण गिलुवा को 298590 मत मिले थे। इससे पूर्व ही भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा मतगणना केंद्र से निकल गए थे। 17वां राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 290336 जबकि भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 230531 मत मिले थे। 15 वें चरण के बाद कांग्रेस की गीता कोड़ा 61483 वोट से आगे चल रहीं थीं। कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 253283 वोट जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को 191800 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा चौदहवें राउंड में 53664  वोट से आगे चल रहीं थीं। तेरहवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 203369 जबकि भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 154297 मत मिले थे। इससे पहले के चरण तक भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा से 54 हजार से अधिक मतों से गीता आगे थीं। गीता को 117967 जबकि गिलुवा को 64062 मत मिले थे।छठे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 103538 जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को 59310 वोट मिले। इस तरह गीता कोड़ा 44228 वोट से आगे चल रहीं थीं। गीता शुरू से ही बढ़त में रहीं। पांचवां राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 82313 जबकि भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 42980 मिले। चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 61691 जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को 31511 मत मिले। गीता 30180 वोट से आगे चल रहीं थी। सिंहभूम से गीता कोड़ा दूसरे और तीसरे राउंड में भी आगे थीं। कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा को 29965 जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को 14646 वोट मिले थे। पहले राउंड की गिनती से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा पांच हजार मतों से आगे चल रही थी। यहां भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा प्रत्याशी है। 

रहा सीधा मुकाबला

सिंहभूम भाजपा की सर्वाधिक प्रतिष्ठा की सीट है। यहां प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का सीधा मुकाबला कांग्रेस की गीता कोड़ा से हुआ। आदिवासी बहुत इस सीट पर चुनाव की धुरी जल, जंगल व जमीन में उलझ कर रह गई। यह एकमात्र सीट रही जहां प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किए थे। ऐसे में इस सीट पर न सिर्फ गिलुवा और गीता की बल्कि मोदी और राहुल की भी साख दांव पर थी।

 मतगणना केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष संग बैठे भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा।

मतगणना परिणाम 22 वां राउंड

  • कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा - 427941
  • बीएसपी प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा - 9393
  • बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा - 350397
  • जेएमएम प्रत्याशी कृष्णा मर्दी - 8517
  • एसयूसीआई प्रत्याशी  चंद्र मोहन हेंब्रोम - 4056
  • एपोल प्रत्याशी प्रताप सिंह बनारा - 11211
  • केएस प्रत्याशी हरि ओराओं - 5584
  • आईएनडी प्रत्याशी  अनिल सोरेन - 8982
  • आईएनडी प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा सिंकू - 15128
  •  नोटा -  24088

मतगणना परिणाम 20 वां राउंड

  • कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा - 411508
  • बीएसपी प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा - 9072
  • बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा - 327719
  • जेएमएम प्रत्याशी कृष्णा मर्दी - 8092
  • एसयूसीआई प्रत्याशी चंद्र मोहन हेंब्रोम - 3913
  • एपोल प्रत्याशी प्रताप सिंह बनारा - 10825
  • केएस प्रत्याशी हरि ओराओं - 5374
  • स्वतंत्र प्रत्याशी अनिल सोरेन - 8479
  • स्वतंत्र प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा सिंकू - 14852
  •  नोटा -  23461

14 राउंड के बाद की स्थिति

  • कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा - 215960
  • बीएसपी प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा - 4750
  • बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा - 170998
  • जेएमएम प्रत्याशी  कृष्णा मर्दी - 3998
  • एसयूसीआई प्रत्याशी चंद्र मोहन हेंब्रोम - 1968
  • एपोल प्रत्याशी प्रताप सिंह बनारा - 5737
  • केएस प्रत्याशी हरि ओराओं - 2633
  • आईएनडी प्रत्याशी अनिल सोरेन - 4032
  • आईएनडी प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा सिंकू - 6856
  •  नोटा -  12768

चौदहवें चरण की मतगणना के चुनाव परिणाम

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी गीता कोड़ा को 4807 मत
  • बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा को 154 मत
  • भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को 1383 मत
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) के प्रत्याशी कृष्णा मार्डी को 77 मत
  • सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी चंद्र मोहन हेंब्रोम को 44 मत
  • अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी प्रताप सिंह बानरा को 142 मत
  • कलिंग सेना के प्रत्याशी हरि ओरांव को 78 मत
  • निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सोरेन को 107 मत
  • निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा सिंकू को 141 मत
  •  नोटा 421

लक्ष्मण गिलुवा को जनता ने नकार दिया : मधु कोड़ा

कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा के पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि यहां जनता ने भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा को पूरी तरह नकार दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा का यहां की जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। गीता कोड़ा इस बार भारी मतों से यहां से चुनाव जीतकर सांसद बनेंगी। मधु कोड़ा ने उन्होंने कहा कि सांसद रहते लक्ष्मण गिलुवा ने कभी भी क्षेत्र में घूमकर गरीब जनता के दुख-दर्द को जानने-समझने की कोशिश नहीं की। यही नहीं बुनियादी विकास के मामले में भी संसदीय क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ा रहा। उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

 मतगणना केंद्र पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी  गीता कोड़ा।

मतगणना का अवलोकन करते भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा और कांग्रेस प्रत्याशी  गीता कोड़ा। 

चाइबासा में खुशी का इजहार करते कांग्रेस प्रत्याशी  गीता कोड़ा के समर्थक। 

चाईबासा में समर्थकों संग बैठे कांग्रेस प्रत्याशी  गीता कोड़ा के पति मधु कोड़ा। उन्होंने सत्तू पी और समर्थकों के बीच बिस्कुट और पानी का वितरण हुआ। 

मतगणना में लगातार पिछड़ने के बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकलते भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा । 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.