धनी राम शांडिल ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे
Shandil Nomination after Road show in Shimla संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 01:39 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दल बल सहित नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे शांडिल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, नंद लाल, मोहनलाल ब्राक्टा, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।
पुलिस से हुई कहा सुनी
जब नामांकन के लिए धनी राम शांडिल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो कुछ पदाधिकारियों को अंदर जाने से पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। काफी देर तक हंगामा हुआ तो उन्हें अंदर भेज दिया।
कर्नल धनी राम शांडिल परिचय
तीन मर्तबा कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ दो बार सांसद रहे 78 वर्षीय कर्नल धनी राम शांडिल का जन्म 20 अक्टूबर 1940 को सोलन में हुआ। सेना में बतौर कर्नल सेवाएं देने के बाद 1999 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता। इसके बाद कर्नल धनी राम शांडिल ने 2004 में दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया। लेकिन भाजपा के वीरेंद्र कश्यप से चुनाव हार गए। वर्ष 2012 में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। राज्य में वीरभद्र सिंह सरकार में वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रहे। वर्ष 2017 में उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा और अपने दामाद डॉक्टर राजेश कश्यप को हराकर फिर से विधायक बन गए।
शिमला संसदीय क्षेत्र में 17 हलके
शिमला संसदीय क्षेत्र में कुल 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से आठ हलकों में भाजपा के विधायक हैं, जबकि आठ में कांग्रेस काबिज है। एक सीट पर माकपा का कब्जा है। भाजपा ने सिरमौर से सुरेश कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें