कांग्रेस ने की नौ और लोकसभा सीटों की घोषणा, ओलंपियन कृष्णा पुनिया होंगी जयपुर ग्रामीण से प्रत्याशी
कांग्रेस ने देर रात नौ और लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस तरह कांग्रेस अब तक 325 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 02:41 AM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 02:41 AM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने सोमवार रात नौ और लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस तरह कांग्रेस ने अब तक 325 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ओलंपियन कृष्णा पुनिया को जयपुर ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया है।
डिस्कस थ्रो खिलाड़ी पुनिया तीन बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह राजस्थान में सादुलपुर (जिला चूरू) से विधायक हैं। पुनिया का मुकाबला केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्द्धन सिंह राठौर से होगा। वह इसी सीट से सांसद हैं।
सोमवार को घोषित नौ प्रत्याशियों में छह राजस्थान, दो महाराष्ट्र और एक गुजरात का है। पार्टी ने मोहन जोशी को पुणे से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से सुरेश कलमाणी लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें