Lok Sabha Election: बिहार में चौथे चरण की पांच सीटों पर 66 उम्मीदवार, मतदान आज
बिहार में लाेकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज है। आज 88 लाख मतदाता 66 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 12:26 AM (IST)
पटना [राज्य ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों (दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर) पर सोमवार को मतदान होना है। शनिवार को इसके लिए चुनाव प्रचार थम गया तो नेताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू किया। चौथे चरण में सर्वाधिक मतदाताओं वाला और सबसे बड़े क्षेत्रफल वाला संसदीय क्षेत्र बेगूसराय है, जबकि उजियारपुर सबसे छोटा है। चौथे चरण में कुल 88 लाख मतदाता 8834 बूथों (मतदान केंद्रों) पर 66 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
88 लाख मतदाता देंगे वोट
बिहार में चौथेचरण के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में 88 लाख मतदाता 8834 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 46 लाख से अधिक है। 41 लाख महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर की बात करें तो ऐसे 228 वोटर हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
कुल 66 उम्मीदवार आजमा रहे हैं भाग्य
चौथे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों से कुल 66 उम्मीदवार अपने भाग्य आजामा रहे हैं। इसमें 63 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार दरभंगा में आठ, उजियारपुर में 18, समस्तीपुर में 11, बेगूसराय में 10 और मुंगेर में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं।
शाम छह बजे तक होगी वोटिंग
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मतदान के लिए 12360 बैलेट यूनिट तथा 8834 वीवीपैट व कंट्रोल यूनिट लगाए जाएंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान रखते हुए हेलीकॉप्टर के अलावा एयरएंबुलेंस का इंतजाम भी किया गया है।
चौथे चरण के प्रमुख प्रत्याशी
बिहार में चौथेचरणके मुख्य प्रत्याशियों पर नजर डालें में दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा के गोपालजी ठाकुर और राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी में टक्कर की स्थिति बन रही है। उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद नित्यानंद राय के बीच लड़ाई है। समस्तीपुर में मौजूदा सांसद रामचंद्र पासवान और कांग्रेस के अशोक राम ताल ठोक रहे हैं।
बेगूसराय में त्रिकोणीय लड़ाई है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जबकि सीपीआइ से कन्हैया कुमार और राजद ने तनवीर हसन की प्रतिष्ठा दांव पर है। मुंगेर में जदयू की ओर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और कांग्रेस से मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के बीच लड़ाई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें