Move to Jagran APP

कांग्रेस के पास प्रियंका आखिरी चेहरा, फिर भी नहीं मिलेगी जीत : जयराम

CM hit Congress at sarahan कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास प्रियंका गांधी आखिरी चेहरा थी। जिसे उन्होंने चुनाव मैदान में उतारा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 03:36 PM (IST)
कांग्रेस के पास प्रियंका आखिरी चेहरा, फिर भी नहीं मिलेगी जीत : जयराम
कांग्रेस के पास प्रियंका आखिरी चेहरा, फिर भी नहीं मिलेगी जीत : जयराम

नाहन, जेएनएन। जिला सिरमौर के सराहां में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सुरेश कश्यप के लिए वोट अपील की। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा इस बार पूरा देश कांग्रेस मुक्त होगा। साथ ही कांग्रेसी भी गांधी परिवार से मुक्त हो जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास प्रियंका गांधी आखिरी चेहरा थी। जिसे उन्होंने चुनाव मैदान में उतारा है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टीवी पर अब बच्चा भी जब राहुल गांधी को देखता है तो वह भी राहुल कहकर नहीं, बल्कि उसे पप्पू कहकर पुकारता है। जबकि टीवी पर मोदी दिखते हैं, तो मोदी मोदी पुकारता है। जनसभा में मुुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा जब मुंबई में हमला हुआ, तो कांग्रेस ने पाकिस्तान को चिटठी लिखी और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी को जिंदा पकड़ा है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जब उरी में हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक करवाकर पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया गया। इसके बाद पुलवामा में जब हमला हुआ तो एक सप्ताह के बाद एयर सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में आतंकवादियों के कैंप तबाह किए गए।

उन्होंने कहा सुरेश कश्यप उस पार्टी के प्रत्याशी हैं, जो आतंकवादियों को उसके देश में जाकर मारती है और वह सेना के सिपाही भी रहे हैं। उधर, कांग्रेस के प्रत्याशी धनीराम शांडिल्य सेना के अधिकारी व सिपाही रहे हैं। मगर वह उस पार्टी के प्रत्याशी हैं जो सेना से उसकी कार्रवाई के सबूत मांग रही है। इससे पूर्व वर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप, पावंटा के विधायक सुखराम चौधरी ने भी संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.