Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: पांच साल में 5 करोड़ बढ़ी सुनील सिंह की संपत्ति

Lok Sabha Election 2019. पांच साल में सुनील सिंह की संपत्ति 17.54 करोड़ से बढ़कर हुई 22.80 करोड़ हो गई। इनके नाम कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 06:56 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 06:56 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: पांच साल में 5 करोड़ बढ़ी सुनील सिंह की संपत्ति
Lok Sabha Election 2019: पांच साल में 5 करोड़ बढ़ी सुनील सिंह की संपत्ति

चतरा, जासं। Lok Sabha Election 2019 - चतरा संसदीय क्षेत्र के सबसे अमीर उम्मीदवार सांसद सुनील कुमार ङ्क्षसह हैं। भाजपा उम्मीदवार के पास 22.80 करोड़ की संपत्ति है। पांच वर्षों में इनकी संपत्ति में 5.26 करोड़ वृद्धि हुई है। गत चुनाव में उनके पास धर्मपत्नी सहित 17,54,01454 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी जबकि वर्तमान में उनके पास 22,80,32,196 करोड़ की संपत्ति है। अर्थात 5,26,30742 रुपये का इजाफा हुआ।

prime article banner

दरअसल पैतृक संपत्ति के बटवारे के कारण इनकी अंचल संपत्ति में वृद्धि के कारण यह आंकड़ा बदला है। सुनील कुमार सिंह की छवि साफ सुथरी है और उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई मुकदमा नहीं है। सांसद सुनील कुमार सिंह के नाम चल एवं अचल संपत्ति के रूप में करीब 21,89,69,175 रुपये और पत्नी के नाम पर 72,39,962 रुपये की संपत्ति है।

सांसद के नाम पर 1.35 लाख रुपये का ऋण भी है, जबकि पत्नी के नाम पर 17,21,055 रुपये का ऋण है। वैसे सांसद के पास नकद मात्र 5,79,113 और पत्नी के पास 1,55,129 रुपये ही है। अचल संपत्ति का अनुमानित मूल्य 20,97,05,800 रुपये है। 

राजेंद्र साहू 15,42,22,125 करोड़ के मालिक
चतरा में संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र साहू हैं। इनके पास 15,42,22,125 रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। इसमें राजेंद्र साहू के नाम पर 12,68,71,939 तथा उनकी पत्नी के नाम पर 2,86,43,323 रुपये है।

सुभाष यादव के पास 5.33 करोड़ रुपये
राजद उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव के 5.33 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। उनके विरुद्ध बिहार की राजधानी पटना के विभिन्न थानों में चार मामले लंबित हैं। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के पास 4.42 करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK