Move to Jagran APP

Chatra Lok Sabha Election Result 2019: चतरा से भाजपा के सुनील सिंह जीते, कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को हराया

Chatra Lok Sabha Election Result 2019 झारखंड राज्य के चतरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुनील सिंह कांग्रेस के मनोज कुमार यादव और सीपीआई के अरुण कुमार के

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:16 PM (IST)
Chatra Lok Sabha Election Result 2019: चतरा से भाजपा के सुनील सिंह जीते, कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को हराया
Chatra Lok Sabha Election Result 2019: चतरा से भाजपा के सुनील सिंह जीते, कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को हराया

नई दिल्ली, जेएनएन। Chatra Lok Sabha Election Result 2019: झारखंड राज्य के चतरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के सुनील सिंह, कांग्रेस के मनोज कुमार यादव और सीपीआई के अरुण कुमार के बीच मुकाबला था। भाजपा के सुनील सिंह ने कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को 377871 वोटों से हरा दिया है। सुनील सिंह को 528077 वोट मिले, जबकि मनोज कुमार को 150206 वोट मिले।

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में चतरा लोकसभा क्षेत्र से सुनील कुमार सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 295862 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने धीरज प्रसाद साहू को 178026 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 54.32 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में चतरा, लातेहार और पलामू जिले के विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा निर्वाचन में यह सीट अस्तित्व में नहीं थी। 1957 में यहां सांसद चुनने के लिए पहली बार मतदान हुआ। यह क्षेत्र वनीय संपदा से भरा हुआ है। 

यहां औषधीय पौधों, केंडू के पत्तों, बांस, साल, सागौन, और जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। जिले में जंगली जीवों के संरक्षण के लिए लावालोंग वाइल्ड लाइफ अभयारण्य भी बनाया गया है। जो यहां कि बाघों की मेजबानी करता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.