Move to Jagran APP

Chandigarh Lok Sabha Election Result 2019: चंडीगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर ने मारी बाज़ी, मिले 231188 वोट

Chandigarh Lok Sabha Election Result 2019 मोदी लहर का असर पूरे देश की तरह चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:03 PM (IST)
Chandigarh Lok Sabha Election Result 2019: चंडीगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर ने मारी बाज़ी, मिले 231188 वोट
Chandigarh Lok Sabha Election Result 2019: चंडीगढ़ सीट से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर ने मारी बाज़ी, मिले 231188 वोट

नई दिल्ली, जेएनएन। Chandigarh Lok Sabha Election Result 2019: मोदी लहर का असर पूरे देश की तरह चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। यहाँ से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार किरण खेर ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। बीजेपी की उम्मीदवार किरण खेर ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल को 46970 से हराया। किरण खेर को कुल 231188 वोट मिले हैं। वहीं यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल 184218 वोट मिले है। और तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार परवीन कुमार को 7396 वोट मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, चंडीगढ़ राज्य में, चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से किरण खेर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 191362 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने पवन कुमार बंसल को 69642 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 73.71 प्रतिशत वोट पड़े।

केंद्र शासित क्षेत्र चण्डीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी वाला यह एक केंद्र शासित प्रदेश है। देश के लिए 1952 में पहली बार हुए लोकसभा चुनावों के दौरान यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में नहीं था। 1967 में इसे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया। इस क्षेत्र में मोहाली, पंचकूला और ज़ीरकपुर आते हैं। इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला। चंडी का मंदिर आज भी इस शहर की धार्मिक पहचान है। इसे सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहरी योजनाबद्धता और वास्तु-स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध यह शहर आधुनिक भारत का प्रथम योजनाबद्ध शहर भी है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.