Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, सुरेश प्रभु-रघुवर भी रहे साथ

Lok Sabha Election 2019. केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:40 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, सुरेश प्रभु-रघुवर भी रहे साथ
Lok Sabha Election 2019: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, सुरेश प्रभु-रघुवर भी रहे साथ

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्‍हा ने बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्‍होंने नामांकन से पूर्व हजारीबाग में रोड शो भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु भी थे। हजारीबाग से वापस लौटने के बाद सुरेश प्रभु रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। शाम में वे नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

loksabha election banner

हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्‍मीदवार जयंत सिन्हा के नामांकन के मौके पर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ।

जीप पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा।नामांकन के पूर्व हजारीबाग में किया रोड शो।

एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए काम करें कार्यकर्ता
आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एनडीए के प्रत्याशी की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कांके, खिजरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.