Move to Jagran APP

Lok Sabha poll 2019 : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Lok Sabha Polls 2019. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू और सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन में खरसावां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 01:08 PM (IST)
Lok Sabha poll 2019 :  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
Lok Sabha poll 2019 : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
सरायकेला, जेएनएन। खरसावां के आकर्षिणी विश्रामागार में बैठक करने पर जिला प्रशासन ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू और सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में खरसावां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

शनिवार को बीडीओ की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दोनों नेताओं के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता की धारा 171(च) एवं 271(ज)-34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आकर्षिणी विश्रमागार में काग्रेस की बैठक हुई थी, जबकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक पार्टी सरकारी भवन में बैठक नहीं कर सकती है। आकर्षणी विश्रमागार सरकारी परिसंपत्ति है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.