Loksabha Election 2019 : मोदी को कुर्सी, कांग्रेस को देश की चिंता : सिंधिया
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधियां ने कहा अच्छे दिन का सपना दिखाकर मोदी पीएम बने। मगर किसान नौजवान व बेरोजगार के साथ धोखा किया गया है।
By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 09:09 AM (IST)
अलीगढ़ (जेएनएन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी बचाने की चिंता है। कांग्रेस को इनसे देश बचाने की चिंता है। भाजपा किसान, मजदूर व युवाओं को सपने दिखाती है। हम उन्हें साकार करते हैं। देशभर में पार्टी के पक्ष में बयार नहीं तूफान चल रहा है।
झंडे को लेकर कसीदे गढ़े
सिंधिया सोमवार को खैर के खुशीराम महाविद्यालय के मैदान में पार्टी प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जन समूह से कई बार संवाद किया। पार्टी के झंडे को लेकर कसीदे गढ़े। कहा, यह देश की आन-बान-शान है, फिर सीधे पीएम मोदी पर हमलावर हो गए। बोले, पांच साल पहले एक नेता आए थे। उन्होंने किसानों की तकदीर बदलने के लिए लंबे चौड़े वादे किए। जनसमूह से पूछा वह पांच साल में पहले भी कभी आए। जवाब मिला, दो दिन पहले।
हमें युवाओं के भविष्य की चिंता
सिंधिया ने कहा कि उन्हें कुर्सी की जब चिंता हुई तो वोट मांगने आ गए। वह सपने दिखाते हैं। हमें युवाओं के भविष्य की चिंता है। उन्होंने अच्छे दिनों का झांसा दिया। कांग्रेस सच्चे दिन लाएगी। मध्यप्रदेश के मंसूर की घटना को याद कराया। कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के सीने पर गोली चलवाई। कहा, उन्होंने उसी दिन से कसम खाई थी कि जब तक मध्यप्रदेश से भाजपा सरकार का खात्मा नहीं करेंगे, तब तक फूलमाला नहीं पहनेंगे। मध्यप्रदेश से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया। सिंधिया के निशाने पर मोदी, योगी ही रहे। गठबंधन के बारे में कुछ नहीं बोला।
देश का किसान बदहाल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस क्षेत्र से उनका रोटी-बेटी का संबंध है। सेना किसी भी दल की नहीं है। केंद्र का नाम लिए बिना कहा कि पुलवामा हमले को लेकर सहानुभूति जताने की कोशिश की जा रही है। देश का किसान बदहाल है। किसान कर्ज में डूबा हुआ है। मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें