Move to Jagran APP

भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कहाः कर्नाटक में जिता दें 22 सीटें, 24 घंटे में बना लेंगे सरकार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने एक बार फिर कर्नाटक सरकार गिराने के इरादों का खुलासा किया। इस बार उन्होंने जनता से लोकसभा में जिताने की अपील की।

By Dhyanendra JournalEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 10:47 AM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 10:47 AM (IST)
भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कहाः कर्नाटक में जिता दें 22 सीटें, 24 घंटे में बना लेंगे सरकार
भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कहाः कर्नाटक में जिता दें 22 सीटें, 24 घंटे में बना लेंगे सरकार

नई दिल्ली, एएनआइ। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है कि विवाद खड़ा हो सकता है। येदियुरप्पा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 22 सीटें जिता दें।' इसके बाद उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा हुआ तो उनकी पार्टी राज्य में 24 घंटे में सरकार बना लेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी येदियुरप्पा ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। येदियुरप्पा ने कहा था कि पुलवामा हमले के बाद भाजपा के पक्ष में लहर बनी है और इसका फायदा उन्हें राज्य में 22 सीटें जीतने में मिलेगा। हालांकि, बाद में उन्होंने बयान को लेकर सफाई भी जारी की और मीडिया पर बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। लेकिन इस बार फिर येदियुरप्पा ने 22 सीटें जीत कर सरकार गिराने का दावा किया है, जिस पर कि विवाद हो सकता है। 

loksabha election banner

ये हैं राज्य के राजनीतिक समीकरण
मालूम हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। 224 सीटों वाली विधानसभा में में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जनता दल सेक्युलर को 38 सीटें मिली थीं। हालांकि, भाजपा के पास बहुमत नहीं था लेकिन येदियुरप्पा ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया और खुद मुख्यमंत्री बन गए। इस दौरान भाजपा पर जेडीएस विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगे लेकिन जेडीएस के विधायक नहीं टूटे। बाद में बहुमत साबित न होता देख येदियुरप्पा ने विधानसभा से इस्तीफा दिया।

जिसके बाद राज्य में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने गठबंधन की सरकार बनाई। इसके मुख्यमंत्री फिलहाल एचडी कुमारस्वामी हैं। हालांकि, अभी भी भाजपा पर सरकार गिराने के लिए पिछले दरवाजे से विधायकों को तोड़ने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले पर हाल ही में बीएस येदियुरप्पा की एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी जिसमें वो विधायक को समर्थन वापस लेने के लिए लालच देते सुनाई देिए थे। येदियुरप्पा का मंगलवार को फिर से दिया गया बयान इसी कड़ी को आगे बढ़ाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.