Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा की दूसरी सूची जारी, पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे संबित पात्रा

Lok Sabha Election 2019 भाजपा ने 5 और लोकसभा सीट तथा 22 विधानसभा सीट के लिए की अपने उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 08:28 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 08:28 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा की दूसरी सूची जारी, पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे संबित पात्रा
Lok Sabha Election 2019: भाजपा की दूसरी सूची जारी, पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे संबित पात्रा

भुवनेश्वर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 ओडिशा में 21 लोकसभा सीट में से 10 तथा 147 विधानसभा सीट में से 99 सीट पर अपने उम्मीदवार का नाम पहले ही घोषित कर चुकी भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर  5 और लोकसभा सीट तथा 22 विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

ओडिशा से पांच लोकसभा उम्मीदवार

जानकारी के मुताबिक पुरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र को इस बार चुनाव मैदान में उतारा है। उसी तरह से बरगढ़ लोकसभा सीट से सुरेश पुजारी, संबलपुर लोकसभा सीट से नीतेश गंगदेव, कालाहांडी लोकसभा सीट से बसंत कुमार पंडा तथा कोरापुट लोकसभा सीट से जयराम पांगी भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

ओडिशा  से 22 विधानसभा उम्मीदवार

भटली विधानसभा सीट से इरासीस आचार्य, देवगड़ विधानसभा सीट से सुभाष पाणिग्रही, वीरमहाराजपुर विधानसभा सीट से रघुनाथ जगदल, सोनपुर विधानसभा सीट से अशोक पुजारी, बलांगीर विधानसभा सीट से अनंत दास, नुआपड़ा विधानसभा सीट से होमसिंह माझी, झरीग्राम विधानसभा सीट से परशुराम माझी, डाबूगांव विधानसभा सीट से पदम नायक, भवानीपटना विधानसभा सीट से प्रदीप नायक, दसपल्ला विधानसभा सीट से पूर्ण चंद्र नायक, कविसूर्य नगर विधानसभा सीट से रंजन पलेई, छत्रपुर विधानसभा सीट से प्रशांत कर, आशिका विधानसभा सीट से देवराज महंती, सोरडा विधानसभा सीट से नीलमणि बिसोई, बरहमपुर विधानसभा सीट से कान्हूपति, दिगपहंडी विधानसभा सीट से पिंकी प्रधान, मोहना विधानसभा सीट से प्रशांत मालिक, गुणुपुर विधानसभा सीट से शिशिर गमांग, रायगड़ विधानसभा सीट से बसंत उलाका, जयपुर विधानसभा सीट से गौतम सामंतराय, कोरापुट विधानसभा सीट से त्रिपुरा गरड़, चित्रकोंडा विधानसभा सीट से पदु माझी का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.