Loksabha Election 2019 :लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की 'नैया' पार लगाने के लिए आएंगे भाजपा के दिग्गज
13 अप्रैल की शाम को पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:23 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिल सके, इसके लिए अब भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों की 'नैया' पार लगाने के लिए खुद आएंगे। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री व यूपी के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सिविल लाइंस स्थित होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे।
इसके बाद सभी लोकसभावार प्रमुख पदाधिकारियों संग बैठक कर मंथन करेंगे। अभी तक सीटों पर पार्टी की जीत के लिए क्या काम किया गया, कैसे चुनाव लड़ा जा रहा है। इसकी समीक्षा करेंगे और हर हाल में जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए जीत का मंत्र भी देंगे। चर्चा इस बात की भी है कि सभी दिग्गज यहां रात में रुकेंगे। हालांकि इस पर उत्तर जिलाध्यक्ष व पार्टी के पदाधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। वहीं जिन प्रमुख पदाधिकारियों से वह बात करेंगे, उनकी संख्या 60 से अधिक होगी पर अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इसलिए संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। उत्तर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी दिग्गज आ रहे हैं। यह तय है, लेकिन अभी कार्यक्रम का स्वरूप तैयार नहीं है।
अफसरों ने देखीं व्यवस्थाएं
भाजपा के सभी दिग्गजों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों संग सिटी मजिस्ट्रेट रवि श्रीवास्तव व आइबी, एलआइयू और विजिलेंस टीम के अफसरों ने होटल लैंडमार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। यहां पवन गुप्ता, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें