Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बराला कार्यकर्ताओं से बोले -चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है

सुपरहिट हिंदी फिल्म शोले का डायलॉग चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है सुनते ही पन्ना प्रमुख ठहाके लगाने लगे। बराला ने डायलॉग की व्याख्या रोचक ढंग से की।

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 11:58 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बराला कार्यकर्ताओं से बोले -चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है
भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बराला कार्यकर्ताओं से बोले -चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है

डबवाली (सिरसा) जेएनएन। नामांकन के साथ ही चुनावी गर्मी बढऩे लगी है, तो नेताजी फिल्मी होने लगे हैं। ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला'बसंती बन गए हैं, तो वहीं कार्यकर्ताओं को 'धन्नो बता रहे हैं। डबवाली की अग्रवाल धर्मशाला में सुपरहिट हिंदी फिल्म 'शोले का डायलॉग ' चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है बोले तो पन्ना प्रमुख ठहाके लगाने लगे। बराला ने डायलॉग की व्याख्या रोचक ढंग से की। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, इस लोकसभा क्षेत्र में रहता हूं। टोहाना विधानसभा इसी लोकसभा में आती है। पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते सिरसा लोकसभा मेरी इज्जत का सवाल है।

prime article banner

बराला ने पन्ना प्रमुखों की क्लास लगाते हुए कहा कि जब विवाह में बिना बुलाए रसगुल्ले खाने के लिए कोई नहीं आता तो फिर वोटर भी बिना बुलाए नहीं आने वाला। इसलिए अगर टोकोगे तो मजबूत से मजबूत विरोधी भी टूटकर आ सकता है। कभी कल्पना की थी कि भाजपा के मंच के ऊपर चौ. देवीलाल का पोता भी हो सकता है। प्रकाश सिंह बादल हरियाणा में भाजपा का साथ देंगे, क्या पहले कभी सोचा था? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पन्ना जीता, बूथ जीता-बूथ जीता, चुनाव जीता नारा दिया।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, आदित्य देवीलाल, देवकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष यङ्क्षतद्र ङ्क्षसह एडवोकेट, श्रीनिवास गोयल ने संबोधित किया। मंच का संचालन विजय वधवा ने किया। इस मौके पर राजेंद्र ङ्क्षसह मट्टू, मुकेश बांसल, गौरव मोंगा, अभिमन्यु कोछड़, विजयंत शर्मा, रामकिशन मेहता मौजूद थे।

बराला बोले-अशोक तंवर हिला हुआ है

भाजप प्रदेशाध्यक्ष ने अशोक तंवर पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रकरण के बाद अशोक तंवर उल्टी-सीधी बातें करता है। कारण यह है कि वह हिला हुआ है। मैं तो इनकी पार्टी के लोगों को कहता हूं कि अपने नेता जी, प्रदेशाध्यक्ष की थोड़ी सी संभाल कर लो। इलेक्शन तो हम जीत रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.