Move to Jagran APP

झारखंडः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा बोले, किसी सांसद का नहीं कटेगा टिकट

Bjp. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झारखंड के किसी भाजपा सांसद का टिकट नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि वे भी चुनाव लड़ेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 11:33 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 12:33 PM (IST)
झारखंडः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा बोले, किसी सांसद का नहीं कटेगा टिकट
झारखंडः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा बोले, किसी सांसद का नहीं कटेगा टिकट

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा इस बार झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेगी। किसी सांसद का टिकट नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जिस तरह डॉ. रवींद्र कुमार राय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हम लोकसभा चुनाव लड़े थे, उसी तरह वे भी लोकसभा के 14 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को लड़ाएंगे और खुद भी लड़ेंगे।

loksabha election banner

गिलुवा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक-2 के साथ-साथ पाकिस्तान से विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल वापस भारत बुलाना भी केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष में रेल ही नहीं विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं, जिसे जनता भी देख रही है। पहले स्टेशनों में गंदगी का अंबार हुआ करता था, जबकि आज टाटानगर, चक्रधरपुर, चाईबासा सहित राज्य के लगभग सभी स्टेशनों से गंदगी दूर हो चुकी है। केंद्र सरकार ने यात्रियों को क्या-क्या सुविधा दी जानी चाहिए, इसका भी हमेशा ख्याल रखा।

विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करा रही सरकार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध करा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर टाटानगर स्टेशन में यात्री सुविधाएं और आधारभूत संरचना शुरू की गई। इसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी। इन सुविधाओं और आधारभूत संरचना की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरा किया। शुक्ल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महतो का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.