Lok Sabha Election 2019: अमित शाह 27 को डालटनगंज व तीन मई को रांची में
Lok Sabha Election 2019. पहले उन्हें 27 को पलामू के साथ-साथ रांची में समय देना था लेकिन अंतिम समय में उनके कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। वे वाराणसी से सीधे पलामू पहुंचेंगे।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 05:48 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 05:48 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पलामू संसदीय क्षेत्र के डालटनगंज विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी बीडी राम के समर्थन में जनसभा करेंगे। शाह का तीन मई का रांची कार्यक्रम भी लगभग तय हो गया है। पूर्व के तयशुदा कार्यक्रम के तहत उन्हें 27 अप्रैल को पलामू के साथ-साथ रांची में समय देना था लेकिन अंतिम समय में उनके कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। वे वाराणसी से सीधे पलामू पहुंचेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें