Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019 : भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को कैसरगंज से चुनाव लडऩे की दी चुनौती

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जन कल्याणकारी दो सौ से अधिक योजनाएं चलाकर आम व खास के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 06:22 PM (IST)
Loksabha Election 2019 : भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को कैसरगंज से चुनाव लडऩे की दी चुनौती
Loksabha Election 2019 : भाजपा सांसद ने प्रियंका गांधी को कैसरगंज से चुनाव लडऩे की दी चुनौती

गोंडा, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में विपक्षी पार्टियां और उसके नेता वक्ताओं के निशाने पर रहे। मुख्य अतिथित प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह ने बिना नाम लिए सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर है, इसमें बुआ, बबुआ, दीदी और जीजा सब गायब हो जाएंगे।

loksabha election banner

गुरुवार को स्थानीय विकास क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में आयोजित भाजयुमो के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं से संगठित होकर गांव-गांव भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भगवा व हिंदू आतंकवाद शब्द गढऩे वाले आज भोलेनाथ की शरण में हैं। उन्होंने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चुनाव लडऩे की चुनौती भी दी।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जन कल्याणकारी दो सौ से अधिक योजनाएं चलाकर आम व खास के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है। सभा को विधायक बावन सिंह, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, बृजेश पांडेय, भवानीभीख शुक्ल, अर्जुन तिवारी, दीपक गुप्ता, विष्णु भगवान शुक्ल, अकबाल बहादुर तिवारी व संजीव सिंह ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.