Move to Jagran APP

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, प्रियंका वाड्रा को कहा शूर्पणखा

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 12:10 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:21 AM (IST)
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, प्रियंका वाड्रा को कहा शूर्पणखा
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, प्रियंका वाड्रा को कहा शूर्पणखा

बलिया, जेएनएन। विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को शूर्पणखा बताते हुए कांग्रेस को भारत और भारतीयता से काफी दूर बताया। उन्होंने कांग्रेस को होटल और बोतल की संस्कृति वाला बताया है।

loksabha election banner

विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार की शाम अपने पैतृक आवास चांदपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा जो लोग नरेंद्र मोदी को दुर्योधन बता रहे हैं, उन्हें महाभारत का ज्ञान नहीं है। विपक्षी दलों के अधिकतर नेता बेईमान हैं, उसमें कोई दुर्योधन है तो कोई दुशासन है। नरेंद्र मोदी अर्जुन हैं, महाभारत की लड़ाई में अर्जुन की जीत हुई थी। इस चुनाव रूपी महाभारत में अर्जुन रूपी मोदी की जीत होगी।

अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बैरिया से भाजपा सुरेंद्र सिंह ने पिछले महीने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर निजी हमला किया था। विधायक ने राम-रावण युद्ध का जिक्र करते हुए राहुल को रावण और प्रियंका को सूपर्णखा बताया था। उन्होंने कहा था कि रावणी संस्कृति का जो प्रजातांत्रिक युद्ध होने वाला है, उसमें जैसे रावण ने अपनी बहन सूपर्णखा को भेजा था, उसी तरह राहुल ने भी प्रियंका को डंका बजाने के लिए भेज दिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.