Move to Jagran APP

भाजपा ने आगरा उत्तरी व निघासन दोनों विधानसभा सीटों पर भी बनाई निर्णायक बढ़त

लोकसभा चुनावों के साथ भाजपा ने प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी बढ़त हासिल कर ली है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 09:17 PM (IST)
भाजपा ने आगरा उत्तरी व निघासन दोनों विधानसभा सीटों पर भी बनाई निर्णायक बढ़त
भाजपा ने आगरा उत्तरी व निघासन दोनों विधानसभा सीटों पर भी बनाई निर्णायक बढ़त

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनावों के साथ भाजपा ने प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी बढ़त हासिल कर ली है। आगरा उत्तरी व निघासन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया है। वोटों की गिनती में फिलहाल ये दोनों सीटें वापस भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैैं।

loksabha election banner

आगरा उत्तरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल सपा के सूरज शर्मा से शाम साढ़े सात बजे तक 31,880 वोटों से आगे चल रहे थे, जबकि निघासन में भाजपा के शशांक वर्मा ने सपा के मुहम्मद कयूम को 51,326 वोटों से पीछे छोड़ रखा था। आगरा उत्तरी सीट पर भाजपा से लगातार पांच बार विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग का पिछले महीने 10 अप्रैल को बीमारी से निधन हो गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 85 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। उधर निघासन के विधायक रामकुमार वर्मा का निधन लंबी बीमारी के बाद पिछले साल 30 सितंबर को हो गया था। वह राज्य सरकार में मंत्री रहे थे और पांच बार विधायक रहने के दौरान दो बार निघासन विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.