Lok Sabha Election 2019: मंगल पांडे बोले, साथ खड़े हैं झारखंड आंदोलन के क्रेता-विक्रेता
Lok Sabha Election 2019. मंगल पांडेय ने कहा कि तीन करोड़ रुपये में झारखंड के आंदोलन और स्वाभिमान को कांग्रेस के हाथों बेचने वाली पार्टी का विकास की बात करना हास्यास्पद है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:40 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - भाजपा प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधा है। कहा कि तीन करोड़ रुपये में झारखंड के आंदोलन और स्वाभिमान को कांग्रेस के हाथों बेचने वाली पार्टी का विकास की बात करना हास्यास्पद ही कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के क्रेता और विक्रेता आज एक साथ खड़े हैं। अब झारखंड की जनता यह तय करेगी कि उनके साथ क्या सलूक करना है।
मंगल पांडेय ने कहा सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन कर गरीब आदिवासियों की जमीन लूटने वाली झामुमो आदिवासी कल्याण की बात करती है। उनके लिए परिवार की संपत्ति में बढ़ोत्तरी ही झारखंड के विकास का पर्याय है। झामुमो विकास से झारखंड की जनता को वंचित रखना चाहती है। भाजपा ने झारखंड की जनता, किसान, आदिवासी, दलित का भला किया है। उन्हें मान सम्मान देने का काम किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें