Move to Jagran APP

BJP Manifesto Launch: आतंक पर जीरो टॉलरेंस, राममंदिर और सबरीमाला मंदिर संकल्प पत्र में

BJP Manifesto Launch भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 03:40 PM (IST)
BJP Manifesto Launch: आतंक पर जीरो टॉलरेंस, राममंदिर और सबरीमाला मंदिर संकल्प पत्र में
BJP Manifesto Launch: आतंक पर जीरो टॉलरेंस, राममंदिर और सबरीमाला मंदिर संकल्प पत्र में

नई दिल्ली, जेएनएन। BJP Manifesto Launch: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनदर भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है । संकल्प पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जारी किया गया। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

loksabha election banner

01.03 बजे- गांव गरीब और किसान हमारे केंद्र में है और आने वाले 5 सालों में युवाओं को सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य है: पीएम मोदी
01.02 बजे- संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है, राष्ट्र की समृद्धि का भी प्रतीक है: पीएम मोदी
01.00 बजे- हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर काबू पाने में सफलता पाई: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें: भाजपा का पूरा संकल्पपत्र पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

12.59 बजे- 2014-19 हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है: पीएम मोदी
12.58 बजे- सवा करोड़ से ज्यादा परिवारों ने मेरे कहने पर गैस सब्सिडी छोड़ दी: पीएम मोदी
12.57 बजे- दिल्ली में एयर कंडीशन मैं बैठे लोग गरीबी को हरा नहीं सकते। गरीब ही गरीबी को परास्त कर सकता है ये हमारा मानना है: पीएम मोदी
12.56 बजे- देश का विकास करने के लिए विकास को जन आंदोलन बनाने की जरुरत है: पीएम मोदी
12.56 बजे- हमारे देश में पहले हम गंदगी को लेकर चर्चा करते थे लेकिन अब हम स्वच्छता को लेकर चर्चा करते है: पीएम मोदी
12.55 बजे- आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है, इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे: पीएम मोदी
12.54 बजे- पहले हमने देश भी प्राथमिक्ता देकर सरकार चलाई, अब हम देश की जनता को प्राथमिक्ता देते हुएसरकार चलाएंगे: पीएम मोदी
12.51 बजे-  देशनीति चलाने के लिए मल्टी डायमेंशनल लेवल पर काम करना होता है: पीएम मोदी
12.50 बजे- संकल्प पत्र, सुशासन पत्र भी है, राष्ट्र की समृद्धि का भी प्रतीक है: पीएम मोदी
12.49 बजे- देश में सबको एक ही डंडे से हांका नहीं जा सकता: पीएम मोदी
12.47 बजे- हम वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ेंगे: पीएम मोदी
12.46 बजे-   2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तब के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किया है: पीएम मोदी
12.45 बजे- राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है: पीएम मोदी
12.42 बजे- संक्लप पत्र के लिए मैं राजनाथ जी को बधाई देता हूं: पीएम मोदी
12.42 बजे- देशवासियों से जो पांच साल में सहयोग मिला इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं: पीएम मोदी
12.38 बजे- हम मजबूत सरकार लाने की बात कर रहे हैं और वो गठबंधन की मजबूर सरकरा: सुषमा स्वराज
12.36 बजे- ओआईसी में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा: सुषमा स्वराज
12.35 बजे- ओआईसी में भारत को आमंत्रित किया गया: सुषमा स्वराज
12.34 बजे- आज दुनियाभर के देशों में प्रधानमंत्री जी को सम्मानित किया है: सुषमा स्वराज
12.32 बजे- मोदी जी के नेतृत्व में 14 नए एम्स खोले गए: सुषमा स्वराज
12.32 बजे- हम घोषणा नहीं करते, संकल्पों को पूरा करते हैं: सुषमा स्वराज
12.30 बजे- सभी पार्टियों ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, हमने संकल्प पत्र जारी किया: सुषमा स्वराज
12.30 बजे- संकल्प पत्र राष्ट्रवाद की भावना से बना है: अरुण जेटली
12.25 बजे- पुरानी सरकारों ने सिर्फ वादे किए, हमारी सरकार वादों को पूरा करती है: अरुण जेटली
12.23 बजे- 2014 से पहले देशभर में भ्रष्टाचार का बोलबाला था: अरुण जेटली
12.23 बजे- हमले अपने 2014 के संकल्प पत्र को पूरा करने का काम किया: अरुण जेटली
12.20 बजे- 2022 तक गंगा की सफाई का काम पूरा करेंगे: राजनाथ सिंह
12.17 बजे- तीन तलाक के विरूद्ध मुस्लिम महिलाओं को हम न्याय सुरक्षित करेंगे: राजनाथ सिंह
12.16 बजे- 2022 तक सभी रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तन हो करेंगे: राजनाथ सिंह
12.15 बजे-एक्सिलेंट इंजिनियरिंग कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाएंगे: राजनाथ सिंह
12.11 बजे- नेशनल हाईवे की लंबाई दोगुनी करेंगे: राजनाथ सिंह
12.11 बजे- देश में एकसाथ लोकसभा और राज्यों के चुनाव हो, इसके लिए कोशिश करेंगे: राजनाथ सिंह
12.09 बजे- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी: राजनाथ सिंह
12.07 बजे- देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ: राजनाथ सिंह
12.07 बजे- देश के छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के बाद पेंशन देंगे: राजनाथ सिंह
12.06 बजे- हमारा प्रयास रहेगा की सौहार्दपूर्ण माहौल में राम मंदिर का निर्माण हो: राजनाथ सिंह
12.05 बजे- सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।
12.04 बजे- आतंकवाद के प्रति जीरो टोलरेंस की प्रतिबद्धता थी और रहेगी: राजनाथ सिंह
12.03 बजे- 300 रथ, 7,700 सुझाव पेटियां, 110 से अधिक संवाद कार्यक्रम, 4,000 से अधिक भारत के मन की बात के कार्यक्रम किए गए: राजनाथ सिंह
12.02 बजे- हमने 2014 के घोषणा पत्र में जो कहा था,उसे पूरा करने में सक्षम रहे हैं: राजनाथ सिंह
12.00 बजे- 130 करोड़ देशवासियों को हमारा संकल्प पत्र समर्पित है : राजनाथ सिंह
11.59 बजे- देश की आतंरिक सुरक्षा को सुनश्चित करने के लिए हमने प्रयास किया है : राजनाथ सिंह
11.58 बजे- हर विषय के लिए एक अलग से सब कमिटी भी बनाई थी : राजनाथ सिंह
11.56 बजे- पीएम मोदी ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र 2019
11.54 बजे- ये अपेक्षाओं की पूर्ति का चुनाव है : अमित शाह
11.53 बजे- सरकार ने 5 साल में 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए हैं, जो इतिहास का हिस्सा बनने वाले हैं: अमित शाह
11.52 बजे- 6 करोड़ लोगों के साथ चर्चा करके हमने ये संकल्प पत्र बनाया है : अमित शाह
11.51 बजे- 2022 में हम 75 संक्लप लेकर देश के सामने जा रहे हैं : अमित शाह
11.50 बजे- हमारी सरकार  युवाओं की अपेक्षा को अगे बढ़ाने का काम करेगी : अमित शाह
11.48 बजे- 2014 से 2019 तक जो यात्रा चली है, देश के लोगों में आशा और अपेक्षा बढ़ी है : अमित शाह
11.46 बजे- कांग्रेस के 10 साल में  भारत का गौरव दुनिया के अंदर कम हो रहा था : अमित शाह
11.44 बजे- 5 साल में छठे नंबर की अर्थव्यवस्था बने हैं : अमित शाह
11.43 बजे- आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है। 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है: अमित शाह
11.43 बजे- 5 साल में 8 कोरड़ से ज्यादा शौचालय खोले गए : अमित शाह
11.42 बजे- 2014 से 2109 के ये 5 साल सुनहरे अक्षपों में लिखा जाएगा: अमित शाह
11.41 बजे- मैं आज अपको 2014 की याद दिलाने के लिए खड़ा हूं : अमित शाह
11.36 बजे- मंच पर पहुंचे पीएम मोदी और अमित शाह।
11.21 बजे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा के संकल्प पत्र का नाम संकल्पित भारत, सशक्त भारत।

- गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, अरुण जेटली समेत कई बड़े नेता पार्टी ऑफिस पहुंचे।
- थोड़ी देर में जारी होगी भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र।
- भाजपा के संकल्प पत्र जारी होने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद नहीं रहेंगे।

5 साल के कार्यों का रिपोर्ट
पार्टी संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने 5 सालों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी दे सकती है। संकल्प पत्र के जरिए भारतीय जनता पार्टी का प्रयास हर वर्ग तक पहुंचने का होगा। माना जा रहा है कि इसमें विकास, राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और रोजगार को लेकर पार्टी कई बड़े एलान कर सकती है।

ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2019 : काशी में फिर नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे देश भर के याेद्धा

किसानों को लेकर बड़ा एलान
अपने संकल्प पत्र में भारतीय जनता पार्टी किसानों को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकती है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में न्याय योजना का वादा किया था। कांग्रेस की न्याय योजना के जवाब में पार्टी किसानों के लिए मासिक पेंशन योजना को मंजूरी दे सकती है।

बता दें कि पार्टी ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। संकल्प पत्र तैयार करने के लिए आम लोगों के सुझाव भी लिए गए हैं। इसके लिए 300 से अधिक रथों के जरिए लोगों के सुझाव प्रप्त किए गए थे। इसके अलावा, पार्टी ने नागरिकों से सुझाव ई-मेल और राज्यों में हुई परामर्श सभाओं से भी लिए हैं।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.