Move to Jagran APP

Election 2019: कांग्रेस को पीछे छोड़ लद्दाख में जोर लगा रही भाजपा, किरण रिजिजू लेह पहुंचे

किरण रिजिजू अगले तीन दिनों में लेह के चांगथांग खल्सी नोबरा व कारगिल के जंस्कार में भाजपा के उम्मीदवार की कामयाब के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 08:17 AM (IST)
Election 2019: कांग्रेस को पीछे छोड़ लद्दाख में जोर लगा रही भाजपा, किरण रिजिजू लेह पहुंचे
Election 2019: कांग्रेस को पीछे छोड़ लद्दाख में जोर लगा रही भाजपा, किरण रिजिजू लेह पहुंचे

जम्मू, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी लद्दाख में व्यापक चुनाव प्रचार से इस संसदीय सीट को फिर से जीतने की मुहिम पर है। व्यापक प्रचार से चुनावी लक्ष्य हासिल करने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू लेह पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

किरण रिजिजू लद्दाख में तीन दिन प्रचार कर भाजपा के उम्मीदवार जामियांग सीरिंग नाम्गयाल को कामयाब बनाने के लिए जोर लगाएंगे। लद्दाख में फुल स्पीड पर प्रचार के कारण लद्दाख में यह किरण रिजिजू का दूसरा दौरा है। उनसे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी प्रचार करने आए थे। रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब लेह पहुंचे किरण रिजिजू ने क्षेत्र में प्रचार कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, लेह जिला इकाई के पदाधिकारियों से प्रचार की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

राम माधव भी 29 को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे

किरण रिजिजू अगले तीन दिनों में लेह के चांगथांग, खल्सी, नोबरा व कारगिल के जंस्कार में भाजपा के उम्मीदवार की कामयाब के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनके साथ लद्दाख में प्रचार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी 29 अप्रैल से तीन दिवसीय लद्दाख दौरे पर आ रहे हैं। लद्दाख संसदीय सीट के लिए मतदान 6 मई को है। ऐसे में 4 मई की शाम को इस संसदीय क्षेत्र में प्रचार खत्म हो जाएगा।

लद्दाख में एक मई को रैली करेंगे मुख्तार अब्बास नकवी

प्रचार के लिए बचे छह दिनों में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी प्रचार करने आएंगे। भाजपा ने एक मई को लद्दाख में नकवी की रैली को कामयाब बनाकर जिले के लोगों को संदेश देने की तैयारी की है। रविन्द्र रैना ने जागरण को बताया कि भाजपा जम्मू की दो संसदीय सीटों के साथ लद्दाख में भी मजबूत है। क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है। लेह व कारगिल जिलों में लोग केंद्र सरकार के तेज विकास से प्रभावित हैं। संसदीय क्षेत्र के हर कौने तक मोदी सरकार के तेज विकास का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

लद्दाख सीट पर कामयाबी हासिल करने में जुटी भाजपा

लद्दाख संसदीय सीट पर कामयाबी हासिल करने के लिए प्रचार में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा लेह के साथ कारगिल जिले में भी पूरा जोर लगा रही है। प्रदेश अध्यक्ष रङ्क्षवद्र रैना के नेतृत्व में भाजपा की टीम लद्दाख में प्रचार कर रही है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने लद्दाख में एक दर्जन से अधिक चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पार्टी की सफलता के लिए लोगों से समर्थन हासिल करने की कोशिश की। भाजपा यहां लद्दाख में पूरा जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस का प्रचार पार्टी उम्मीदवार रिगजिन स्पालबार व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिगजिन जोरा के कार्यक्रमों तक ही सीमित है।

कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार में नहीं दिख रहा कोई नेता

कांग्रेस के प्रचार में हिस्सा लेने के लिए हाईकमान के नेता तो दूर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी नहीं आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर का सारा ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अनंतनाग पर ही केंद्रित है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा को प्रचार में हाईकमान का पूरा सहयोग मिल रहा है। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने नोबरा में प्रचार कर लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की। उन्होंने क्षेत्र में काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया। रैना ने सभी मोचरें के प्रभारी मुनीश शर्मा के साथ दिसकित, सुमुर, परतापुर, हुंदर, खारदुंगला में प्रचार किया। इस दौरान लद्दाख को विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों का भी हवाला दिया गया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने रविवार को कारगिल जिले में प्रचार किया। उन्होंने जिले में चुनावी बैठकों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास में भाजपा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही कारगिल के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की काबलियत रखती है। उनके साथ प्रचार अभियान में भाजयुमो के प्रदेश प्रधान विकास चौधरी भी मौजूद थे। इसी बीच लद्दाख के प्रभारी व एमएलसी विक्रम रंधावा ने सोमवार को लेह में चुनावी बैठकों को संबोधित कर भाजपा की उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लेह के निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना प्रदेश भाजपा की प्राथमिकता है। ऐसे में तेज विकास से लद्दाख का कायाकल्प किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.