Lok Sabha Election 2019:हिमाचल के इस संसदीय सीट से मैदान में रामस्वरूप, लड़ेंगे जय राम
Lok Sabha Election 2019 मंडी संसदीय सीट से भाजपा ने रामस्वरूप शर्मा को मैदान में उतारा है लेकिन मुकाबला जयराम को ही करना होगा कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोेषित नही किया है।
By BabitaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:26 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:30 AM (IST)
शिमला, राज्य ब्यूरो। मंडी संसदीय सीट से रामस्वरूप शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है लेकिन असल में मुकाबला जयराम ठाकुर को ही करना होगा। अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन तय है कि वीरभद्र सिंह अपनी राजनीतिक विरासत को बेटे को सौंपना चाहते हैं।
वीरभद्र सिंह ने स्वयं लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार किया है। लेकिन पुत्र विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे रोचक मुकाबला होने वाला है जहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। दूसरी ओर वीरभद्र सिंह के लिए हर राजनैतिक अग्नि परीक्षा होगी। कुल मिलाकर मंडी संसदीय सीट पर आमने-सामने जयराम ठाकुर व वीरभद्र सिंह होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें