Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा की छठी सूची जारी, बंगाल से एक मुस्लिम महिला को टिकट

भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए छठी सूची जारी की। इस तरह अब तक 297 उम्‍मीदवारों की घोषणा हो गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:21 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा की छठी सूची जारी, बंगाल से एक मुस्लिम महिला को टिकट
Lok Sabha Election 2019: भाजपा की छठी सूची जारी, बंगाल से एक मुस्लिम महिला को टिकट

 नई दिल्ली, प्रेट्र/आइएएनएस। भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए छठी सूची जारी की। इस तरह अब तक 297 उम्‍मीदवारों की घोषणा हो गई है। खास बात यह है कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से मुस्लिम महिला महफुजा खातून को प्रत्याशी बनाया है। महफुजा हाल ही में भाकपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। केंद्रीय मंत्री उमा भारती के चुनाव न लड़ने के फैसले पर भी मुहर लगा दी गई है। अब उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

भाजपा ने शनिवार को पांच अलग-अलग सूचियां जारी कर 01, 36, 17, 11 और 48 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। इस तरह पार्टी ने अब तक 286 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और प्रथम दो चरणों के सभी उम्मीदवारों के नामों का एलान हो गया है। पार्टी ने दमन और दीव सीट से लालूभाई पटेल के नाम का एलान अलग से किया। 

36 प्रत्याशियों की सूची में 23 आंध्र प्रदेश, छह महाराष्ट्र, पांच ओडिशा, एक-एक प्रत्याशी मेघालय और असम का है। 17 प्रत्याशियों की सूची में सभी बिहार के हैं। जबकि 11 प्रत्याशियों की सूची में छह तेलंगाना, तीन पश्चिम उत्तर प्रदेश, एक-एक प्रत्याशी केरल और पश्चिम बंगाल का है।

48 प्रत्याशियों की सूची में झारखंड के 10, गुजरात के 15, मध्य प्रदेश के 15, गोवा के दो, हिमाचल प्रदेश के चार और कर्नाटक के दो नाम शामिल हैं। पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की 51 और ओडिशा विधानसभा की 22 सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। साथ ही गोवा और गुजरात की तीन-तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है।

पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा की पुरी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सीट से भी लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। 

प्रमुख प्रत्याशी

के. सुरेंद्रन - पथानमथित्ता (केरल)
संबित पात्रा - पुरी (ओडिशा)
बसंत कुमार पांडा - कालाहांडी (ओडिशा)
नरेंद्र सिंह तोमर - मुरैना (मप्र) 
अर्जुन मुंडा - खूंटी (झारखंड)

पश्चिम उप्र के तीन प्रत्याशी

प्रदीप चौधरी - कैराना (उप्र)
यशवंत - नगीना (उप्र)
भोला सिंह - बुलंदशहर (उप्र)

मध्‍य प्रदेश 

मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर 
भिंड- संध्या राय 
टीकमगढ़- वीरेंद्र कुमार खटिक 
दमोह- प्रहलाद पटेल 
सतना- गणेश सिंह 
रीवा- जनार्दन मिश्रा
सीधी- रीती पाठक 
शहडोल- हिमाद्री सिंह 
जबलपुर- राकेश सिंह
मांडला- फग्गन सिंह कुलस्ते 
होशंगाबाद- उदय प्रताप सिंह 
उज्जैन- अनिल फिरोजिया 
मंदसौर- सुधीर गुप्ता 
खांडवा- नंद सिंह चौहान 
बैतूल- दुर्गादास 

हिमाचल प्रदेश 
कांगड़ा- कृष्ण कपूर, हिमाचल सरकार में मंत्री 
मंडी- रामस्वरूप शर्मा 
हमीरपुर- अनुराग ठाकुर 
शिमला- सुरेश कश्यप 

कर्नाटक 
कोलार- मुनि स्वामी 
मांड्या- सुमन लता (निर्दलीय उम्मीदवार) को समर्थन 

गुजरात 
खेड़ा- देवसिंह चौहान 
दाहोद- जसवंत सिंह भाभोर 
वडोदरा- रंजन बेन भट्ट 
भरुच- मनसुख भाई बसावा 
बारदोली- प्रभु भाई बसावा 
नवसारी- सी आर पाटिल 
बलसाड़- केसी पटेल 
कच्छ- विनोद भाई चावड़ा 
सांबरकाठा- दीपसिंह राठौड़ 
अहमदाबाद वेस्ट- किरीट भाई सोलंकी 
सुरेंद्र नगर- महेंद्र भाई मुंजपारा 
राजकोट- मोहन भाई कुंदारिया 
जामनगर- पूनम बेन मदाम 
अमरेली- नरन भाई कझाड़िया 
भावनगर- भारती बेन सियाल 

झारखंड 
खूंटी- अर्जुन मुंडा 
लोहरदगा- सुदर्शन भगत 
पलामू- विष्णु दयाल शर्मा 
हजारीबाग- जयंत सिन्हा 
राजमहल- हेमलाल मूर्मू 
दुमका- सुनील सोरेन 
गोड्डा- निशिकांत दुबे 
धनबाद- पशुपति नाथ सिंह 
जमशेदपुर- विद्युत महतो 
सिंहभूम- लक्ष्मण गिलुबा 

 गोवा 
उत्‍तर गोवा- श्रीपद नाइक 
दक्षिण गोवा- एडवोकेट नरेंद्र केशव सवाइकर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.