Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: मई की गर्मी में चढ़ेगा सियासी पारा, तीसरे चरण के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

    Updated: Thu, 02 May 2024 06:00 AM (IST)

    तीसरे चरण के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। मई के पहले हफ्ते में गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ेगा। रायपुर दुर्ग बिलासपुर रायगढ कोरबा जांजगीर-चांपा सरगुजा में चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक मोर्चा संभालेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में दो मई को प्रियंका गांधी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करेंगी।

    Hero Image
    तीसरे चरण के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। तीसरे चरण के रण के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। मई के पहले हफ्ते में गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ेगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सरगुजा में चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक मोर्चा संभालेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता सभाएं लेंगे, जिसमें आने वाले दिनों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक छोर से मोर्चा संभाले हैं।

    प्रियंका गांधी कोरबा में करेंगी जनसभा

    कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में दो मई को प्रियंका गांधी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा लेंगी। यहां प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मोर्चा संभाले हुए हैं। स्टार प्रचारकों में भाजपा-कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियों ने पार्टी से जुड़े कुछ फिल्मी हस्तियों को ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पांच मई के पहले ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी झलक दिखाई पड़ सकती है।

    मुख्यमंत्री की 40 से ज्यादा सभाएं

    प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान एक छोर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाले हुए हैं। बीते एक हफ्ते में उनकी 40 से अधिक सभाएं हो चुकी है। अंतिम चरण के सात सीटों पर उनकी नजरें जमी हुई है।