भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा की फिसली जुबान, कहा-मैं सबसे बड़ी गुंडी
संघमित्रा ने जहां सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं उनके बिगड़े बोल भी सामने आए।
सम्भल। बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य ने बुधवार को गुन्नौर और बबराला में सभाएं कीं। इन सभाओं में संघमित्रा ने जहां सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा, वहीं उनके बिगड़े बोल भी सामने आए। गुन्नौर के दीनानाथ इंटर कालेज की सभा में कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार ईमानदारी के साथ काम कर रही है। गरीब, मजदूर, किसान व महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब जनता को किसी से भी डरने की जरूरत है। मैं सबसे बड़ी गुंडी हूं। उन्होंने कहा मैंने मैनपुरी से चुनाव लड़ा तो मुलायम ङ्क्षसह यादव को आजमगढ़ से चुनाव लडऩा पड़ गया। अब मैं बदायूं में हूं तो उनके भतीजे से डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी चुटकी ली। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में मोदी की सरकार बनेगी। बदायूं लोकसभा क्षेत्र से अराजकता खत्म की जाएगी।
मंगाई गई है वीडियो
पूरे कार्यक्रम की वीडियो मंगाई गई है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ओमवीर ङ्क्षसह, एसडीएम
यह कोई सभा नहीं थी
यह कोई सभा नहीं थी, केवल परिचय कार्यक्रम था। कार्यकर्ताओं से मिलने आई थी। कुछ लोग बैठ गए तो अपनी बात कह दी।
संघ मित्रा, बदायूं से भाजपा उम्मीदवार