Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में भाजपा-आजसू मिलकर महागठबंधन को करेंगे परास्‍त

Lok Sabha Election 2019. भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी और आजसू पार्टी की ओर से संयुक्‍त प्रेस वार्ता में नेताओं ने साझा रणनीति से चुनाव लड़कर जीत का दम भरा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:55 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 03:02 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में भाजपा-आजसू मिलकर महागठबंधन को करेंगे परास्‍त
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में भाजपा-आजसू मिलकर महागठबंधन को करेंगे परास्‍त

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 झारखंड में भाजपा और आजसू पार्टी मिलकर विपक्षी महागठबंधन को परास्‍त करेंगे। उन्‍हें एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं होगा। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और आजसू की संयुक्त प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा कि वे हर सीट पर पुख्‍ता तैयारी के साथ लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए भाजपा व आजसू लोकसभा चुनाव में प्रदेश से बूथ स्‍तर तक साझा प्रचार अभियान चलाएंगे। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और सुदेश महतो ने भाजपा के 13 तो आजसू के एक सीट (गिरिडीह) से लड़ने की अधिकारिक घोषणा की।

loksabha election banner

आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत बताया। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुआई में देश-दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। हालांकि सुदेश ने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर  हमारे मुद्दे  और जनहित को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। राज्य स्तर पर लड़ाई स्थगित हुई है इस पर विराम नहीं लगा है। सुदेश महतो के साथ वार्ता में चंद्रप्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.