Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन का दावा, राज्य में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा

Lok Sabha Election 2019. पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में इसबार भाजपा गठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 11:57 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन का दावा, राज्य में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा
Lok Sabha Election 2019 : झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन का दावा, राज्य में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019 पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में इसबार भाजपा गठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। महागठबंधन वर्ष 2004 का इतिहास दोहराते हुए सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। पहले चरण में राज्य की तीन सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम भी महागठबंधन के पक्ष में जाएगा।

loksabha election banner

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में भाजपा का जनाधार कमजोर पड़ते देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलों में घूमकर रोड शो कर रहे हैं। महागठबंधन को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन को देखकर प्रधानमंत्री को अब पंचायत स्तर पर रोड शो करना पड़ेगा। यह भी कहा कि जनता भाजपा के जुमलेबाजी को समझ चुकी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल व आचरण दोनों जनता देख चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए थे, उसका क्या हश्र हुआ इसे जनता जान चुकी है। 

एक प्रश्न के जवाब में हेमंत ने कहा कि मुख्यमंत्री संताल परगना के विकास पर सवाल उठाते हुए सोरेन परिवार को टारगेट करते हैं। पूर्ण बहुमत की सरकार रहने के बावजूद अगर मुख्यमंत्री अपने कार्यो को बताने के बजाय सोरेन परिवार को टारगेट कर रहे हैं तो निश्चित रूप से अपनी कमी छुपा रहे हैं। जनता समझदार है। अब यह नहीं चलनेवाला। जनता चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

राजेंद्र सिंह भी रहे साथ

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के वरीय नेता राजेंद्र सिंह भी जमशेदपुर शहर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। शाम को कदमा के उलियान में महागठबंधन में शामिल दलों के वरीय नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.