Move to Jagran APP

ओडिशा में बीजद विधायक प्रदीप महारथी गिरफ्तार

Former minister Pradeep Maharathi arrested बीजद के वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व मंत्री प्रदीप महारथी गिरफ्तार।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 03:33 PM (IST)
ओडिशा में बीजद विधायक प्रदीप महारथी गिरफ्तार
ओडिशा में बीजद विधायक प्रदीप महारथी गिरफ्तार

पुरी, जेएनएन। बीजू जनता दल के वरिष्ठ विधायक तथा पूर्व मंत्री प्रदीप महारथी को पिपिल थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट पर हुए हमला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात को महारथी के फार्म हाउस पर छापा मारने पहुंची स्क्वार्ड टीम पर महारथी ए​वं उनके समर्थकों ने मिलकर मजिस्ट्रेट पर जानलेवा हमला किया था जिसमें मजिस्ट्रेट समेत सात लोग घायल हो गए थे।

loksabha election banner

इस मामले की छानबीन करने के बाद आज उन्हें पिपिली थाना में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, थाना से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुरी के आरक्षी अधीक्षक उमा शंकर दास ने दी है। महारथी के ऊपर 307, 353, 323, 341, 342, 148, 149 एवं दफा 171, 186 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो बनाया जाएगा गुंडा कानून: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदीप महारथी की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि प्रदीप महारथी गुंडा है। उन्होंने आज सारी हदें पार करते हुए फ्लाइंग स्क्वाड टीम पर भी हमला किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में बनती है तो प्रदेश में गुंडा निरोध कानून लाया जाएगा और सभी गुंडों को जेल की सलाखों के पीछे किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.