Bihar Exit Poll 2019 : बिहार में एनडीए को बढ़त और महागठबंधन को हो रहा नुकसान
Bihar Exit Poll 2019 सातवें चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। एग्जिट पोल में भाजपा और जदयू को बंपर सीटेंं मिल रही हैं वहीं महागठबंधन को निराशा हाथ लगने वाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। [Bihar Exit Poll 2019 ] लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरणों के मतदान होने के बाद देश में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर देशवासियों में उत्सुकता है। बिहार की चालीस सीटों पर हुए मतदान में किसका पलड़ा भारी रहेगा बिहारवासी इसे जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चुनाव परिणाम तो 23 मई को आएंगे, मगर एग्जिट पोल से भावी सरकार की तस्वीर आप बना सकते हैं।
बिहार में एनडीए और महागठबंधन को टाइम्स नाउ-वीएमआर के अनुसार एनडीए की कुछ सीटें घट सकती हैं। वहीं महागठबंधन को पांच सीटों का फायदा होता दिख रहा है। महागठबंधन को 10 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा और उसकी सहयोगी जदयू को 30 सीटें मिलने के आसार हैं।
भाजपा +जदयू+लोजपा राजद+कांग्रेस+हम+रालोसपा अन्य
आज तक-एक्सिस 38-40 0-2
एबीपी- नील्सन 34 6
सी वोटर 33 7
टाइम्स नाउ 30 10
रिपब्लिक 33 7
न्यूज 18 - आइपीएसओएस 34-36 4-6
आखिरी चरण के मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल मीडिया में आता है। एग्जिट पोल में बताया जाता है कि नतीजे किसके पक्ष में होंगे और किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। हालांकि जरूरी नहीं है कि परिणाम भी एग्जिट पोल के मुताबिक ही आएं क्योंकि यह सर्वे पर आधारित होता है और सर्वे शत प्रतिशत सही हों, इसकी गारंटी नहीं होती।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप