Lok Sabha Election 2019: नीतीश कुमार-प्रशांत किशोर होंगे JDU के स्टार प्रचारक
Lok Sabha Election 2019. जदयू पार्टी झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। इसके बावजूद इसने अपने 36 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 01:25 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 01:25 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर झारखंड में लोकसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। प्रदेश में पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इसपर स्वीकृति मांगी है। पार्टी झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। इसके बावजूद इसने अपने 36 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। बता दें कि प्रदेश जदयू ने एनडीए को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
इधर, प्रदेश जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी तथा पूर्व विधायक खीरू महतो का नाम नदारद है। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह, बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, राजीव रंजन सिंह, प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार, प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो, जफर कमाल, सागर कुमार आदि शामिल किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें