Move to Jagran APP

Bhopal Lok Sabha seat result 2019: जीत की खुशी में देर रात न्यू मार्केट पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, खाई आइसक्रीम

भोपाल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर देर रात राजधानी की न्यू मार्केट पहुंचीं और यहां उन्होंने ठंड़ी-ठंड़ी आइसक्रीम का लुत्फ लिया।

By Digpal SinghEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 11:00 AM (IST)
Bhopal Lok Sabha seat result 2019: जीत की खुशी में देर रात न्यू मार्केट पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, खाई आइसक्रीम
Bhopal Lok Sabha seat result 2019: जीत की खुशी में देर रात न्यू मार्केट पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, खाई आइसक्रीम

भोपाल, जेएनएन। Lok Sabha Election Result 2019: साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल सीट से शानदार जीत दर्ज कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रिकॉर्ड मतों से पटखनी दी। उन्हें कुल 866482 मत यानि 61.54 फीसद मत मिले। दिग्विजय सिंह को कुल 501660 वोट यानि 35.63 फीसद वोट मिले। साध्वी ने दिग्विजय सिंह 370696 के अंतर से हराया। यह जीत बड़ी है और इस जीत का जश्न भी वैसा ही होना चाहिए। साध्वी का जश्न था भी ऐसा ही...

prime article banner

भोपाल लोकसभा सीट पर जीत लगभग तय होने के साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार शाम लगभग 6:25 बजे मतगणना स्थल पुरानी जेल से निकलीं। यहां से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। यहां पर उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जीत में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।

यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि ये मोदी की जीत है... अमित शाह की जीत है... भोपाल की जीत है... राष्ट्रवाद, धर्म और हिदुत्व की जीत है... अब भोपाल के विकास के लिए काम करूंगी। इसके बाद रात करीब सवा 10 बजे वह न्यू मार्केट पहुंचीं।

साध्‍वी ने जीत की खुशी में आइसक्रीम खाई। इसके बाद वह रात करीब पौने 11 बजे जीत का प्रमाण पत्र लेने फिर मतगणना स्थल पहुंचीं। उनके साथ गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व सांसद आलोक संजर, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वीरानी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.