Bhiwani mahendragarh Lok Sabha Election Result 2019: बीजेपी के धर्मबीर फिर बने सांसद
Bhiwani mahendragarh Lok Sabha Election Result 2019 भिवानी लोकसभा सीट से प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के धर्मवीर सिंह कांग्रेस की श्रुति चौधरी और जजपा+आप प्रत्याशी स्वाति यादव थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhiwani mahendragarh Lok Sabha Election Result 2019: भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सांसद बने हैं। लोकसभा सीट से प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के धर्मवीर सिंह को 736699 वोट मिले हैं। कांग्रेस की श्रुति चौधरी को 292236 वोट मिले हैं। आइएनएलडी के बलवान सिंह 8065 वोट मिले हैं। वहीं जननायक जनतादल जेजेपी+आप पार्टी की सयुंक्त उम्मीदवार स्वाति यादव को 84956 वोट मिले हैं।
सांसद धर्मबीर करीब पांच लाख वोटो से जीत रहे हैं। जीत की खबर मिलते ही वो सीधे खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकल गए। वहीं जीत के बाद उनके घर पर जीत का जश्न शुरू हो गया, वहीं उनकी पत्नी ने भी महिलाओं के साथ डांस करके अपनी खुशी का इजहार किया।
बता दें कि भिवानी-महेंद्रगढ़ हरियाणा के 10 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से धर्मबीर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 404542 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने बहादुर सिंह को 129394 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आइएनएलडी थी। 2014 में कुल 69.97 प्रतिशत वोट पड़े।
भिवानी सीट इसलिए महत्वपूर्ण है कि यहां से पूर्व सीएम बंसीलाल के परिवार से हमेशा प्रत्याशी रहा है। अभी उनकी पुत्रवधू किरण चौधरी विधायक हैं और उनकी पौत्री श्रुति चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी थी, मगर वो चुनाव हार गई। ऐसे में भविष्य को लेकर उनके राजनीतिक करियर पर प्रश्नचिन्ह भी लग गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप