SheoharLokSabha Election Result 2019 : भाजपा उम्मीदवार रमा देवी ने महागठबंधन प्रत्याशी को हराया
शिवहर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमा देवी ने महागठबंधन के प्रत्याशी सैयद फैसल अली को 3 लाख 16 हजार 95 मतों से हराया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शिवहर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमा देवी ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सैयद फैसल अली को पराजित किया। रमा देवी ने फैसल अली को 3 लाख 16 हजार 95 मतों से हराया। रमा देवी को 5 लाख 44 हजार 822 मत प्राप्त हुए। राजद के फैसल अली को 2 लाख 28 हजार 727 मत मिले।इस सीट से कुल 18 प्रत्याशी ने भाग्य आजमाया। सीधा मुकाबला एनडीए की रमा देवी और महागठबंधन के सैयद फैसल अली में था।
चुनाव का रुझान आने के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ने लगा। भाजपा उम्मीदवार के वोटों में लगातार बढ़त हो रही थी। जीत का अंतर काफी बढ़ने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। पटाखे छोड़े जाने लगे। एनडीए के कार्यकर्ताओं की खुशियां देखते ही बन रही थी। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़़ जुट गई थी।
2014 के नतीजे
1. रमा देवी (भाजपा) : 372506
2. मो. अनवारूल हक (राजद) : 236267
3. शाहिद अली खान (जदयू) : 79108
हार-जीत का अंतर : 136239
2009 के नतीजे
1. रमा देवी (बीजेपी) : 233499
2. मो. अनवारूल हक (बसपा) : 107815
3. सीताराम सिंह (राजद): 89584
हार-जीत का अंतर : 125684
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप