PaschimChamparan LokSabha Election Result 2019 : भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल ने रालोसपा के बृजेश कुमार कुशवाहा को हराया
पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीॉदवार डॉ. संजय जायसवाल ने महागठबंधन के उम्मी दवार बृजेश कुमार कुशवाहा को 2 लाख 92 हजार 213 मतों से जीत दर्ज की।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मींदवार डॉ. संजय जायसवाल ने महागठबंधन के रालोसपा उम्मीेदवार बृजेश कुमार कुशवाहा को पराजित किया। भाजपा उम्मीदवार ने 2 लाख 92 हजार 213 मतों से जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल ने सीधे मुकाबले में रालोसपा के प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा को 292213 वोटों से पराजित कर दिया है। डॉ. संजय जायसवाल ने 5 लाख 99 हजार 843 वोट हासिल किए।
वहीं रालोसपा प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा को 3 लाख 07 हजार 630 वोट से संतोष करना पड़ा। रोचक बात यह कि तीसरे नंबर पर यहां कोई प्रत्याशी नहीं रहा। इन दोनों के बाद सर्वाधिक मत नोटा के रूप में 45569 पड़े। इस सीट से नौ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। मुख्य मुकाबला एनडीए के डॉ. संजय जायसवाल व महागठबंधन के बृजेश कुमार कुशवाहा के बीच था। संजय जायसवाल ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
एनडीए व महागठबंधन के रालोसपा प्रत्याशी के पक्ष कई नेताओं ने चुनावी सभा किया। जीत के अंतर के साथ भाजपा उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उत्सााही समर्थकों ने पटाखा छोड़कर व मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।
पिछलें नतीजों पर एक नजर
2014 के नतीजे
1. डॉ. संजय जायसवाल (भाजपा) : 371232
2. प्रकाश झा (जदयू) : 260978
3. रघुनाथ झा (राजद) :121800
हार-जीत का अंतर : 110254
2009 के नतीजे
1. डॉ. संजय जायसवाल (भाजपा) : 198781
2. प्रकाश झा (लोजपा): 151438
3. अनिरूद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव (कांग्रेस): 70001
हार-जीत का अंतर : 47343
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप