ओडिशा: पाटकुरा विस सीट से बीजद उम्मीदवार वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश अग्रवाल का निधन
Lok Sabha Election 2019 बीजद विधायक वेद प्रकाश अग्रवाल का निधन पाटकुरा विधानसभा सीट से लड़ रहे थे चुनाव ।
By BabitaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 12:12 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। बीजू जनता दल के विधायक वेद प्रकाश अग्रवाल का आज सुबह भुवनेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और आईसीयू में भर्ती थे।
यहां उल्लेखनीय है कि 2019 चुनाव के लिए बीजू जनता दल के टिकट पर स्व अग्रवाल पाटकुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट से वह 2004 एवं 2009 में चुनाव जीत चुके थे। बीजू पटनायक के मंत्रिमंडल में वह वित्त मंत्री रह चुके थे। 82 वर्षीय वेद प्रकाश के निधन की खबर सामने आने के बाद लोगों में शोक की लहर है विभिन्न पार्टी के लोगों ने दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्र्मेंद्र प्रधान के साथ तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने स्वर्गीय अग्रवाल के निधन पर दुख प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें