Bangalore South Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के तेजस्वी सूर्या बीके हरिप्रसाद से काफी आगे
भाजपा के लिए यह सीट उसकी प्रतिष्ठा का प्रश्न भी है। यहां से भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार सांसद थे। यदि तेजस्वी यह चुनाव जीत जाते हैं तो 17वीं लोकसभा में सबसे युवा सांसद होंगे।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 01:36 PM (IST)
बेंगलुरु, जेएनएन। कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से तेजस्वी सूर्या आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद हैं। तेजस्वी सूर्या यहां करीब 1,70,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा संसदीय सीट पर 53.53 फीसदी मतदान हुआ था।
भाजपा के लिए यह सीट उसकी प्रतिष्ठा का प्रश्न भी है। यहां से भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार सांसद थे। यदि तेजस्वी यह चुनाव जीत जाते हैं तो 17वीं लोकसभा में देश के सबसे युवा सांसद होने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा।
तेजस्वी सूर्या वकालत के पेशे से जुड़े हैं और कर्नाटक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के मौजूदा महासचिव हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के सदस्य भी हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें