Move to Jagran APP

Banda Lok Sabha Election Result: बांदा से भाजपा के आरके सिंह जीते, सपा ने दी कड़ी टक्‍कर

Banda Lok Sabha Election Result 2019 बांदा से भाजपा के आर के पटेल ने जीत दर्ज की है। सपा के श्याम चरण दूसरे और कांग्रेस के बाल कुँवर पटेल तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:02 PM (IST)
Banda Lok Sabha Election Result: बांदा से भाजपा के आरके सिंह जीते, सपा ने दी कड़ी टक्‍कर
Banda Lok Sabha Election Result: बांदा से भाजपा के आरके सिंह जीते, सपा ने दी कड़ी टक्‍कर

नई दिल्ली, जेएनएन। Banda Lok Sabha Election Result 2019: बांदा लोकसभा सीट से भाजपा के आरके सिंह पटेल ने 477926 लाख वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। भाजपा ने यहां से 58938 के मार्जिन से जीत हासिल की है। यहां से समाजवादी पार्टी से श्‍यामा चरण गुप्‍ता 418988 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस के बालकुमार पटेल 75438 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तपर प्रदेश राज्य में, बांदा लोकसभा क्षेत्र से भैरों प्रसाद मिश्र का निर्वाचन हुआ। उन्हें 342066 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने आर के सिंह पटेल को 115788 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 53.61 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केन और यमुना नदी के बीच बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की पहचान पूर्व विदेश मंत्री व कालाकांकर (प्रतापगढ़) रियासत के राजा दिनेश सिंह के नाम से ही होती है। पहली बार हुए आम चुनाव में कांग्रेस के राजा दिनेश सिंह ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के भूपेंद्र निगम उर्फ़ भूपत बाबू हराया था।

1962 में दोबारा कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 1967 से लेकर यहां हर आम चुनाव में अलग अलग पार्टी और नेता को चुना गया। स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाला बांदा अपने प्रतिनिधि के तौर पर भी दबंग नेता ही चाहता है। वर्तमान में भाजपा के भैरो प्रसाद मिश्र यहां से सांसद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.