Balurghat Lok Sabha Election Result: बलूरघाट लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के सुकांत मजूमदार जीते
Balurghat Lok Sabha Election Result बलूरघाट लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सुकांत मजूमदार ने जीत दर्ज की है। ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Balurghat Lok Sabha Election Result बलूरघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ सुकांता मजूमदार हैं। कांग्रेस से सादिक सरकार हैं। तृणमूल कांग्रेस से अर्पिता घोष हैं। बीजेपी के सुकांत मजूमदार ने जीत दर्ज की है। सुकांत मजूमदार को 539317 वोट मिले और टीएमसी की अर्पिता घोष दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 506024 वोट हासिल हुए हैं।
वर्ष 2014 में, पश्चिम बंगाल राज्य में, बलूरघाट लोकसभा क्षेत्र से अर्पिता घोष का निर्वाचन हुआ. उन्हें 409641 वोट मिले. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस है. उन्होंने बिमलेंद्रु सरकार को 106964 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आरएसपी थी. 2014 में कुल 84.77 प्रतिशत वोट पड़े।
बलूरघाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। इस लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह क्षेत्र दक्षिण दिनाजपुर जिले का एक शहर और मुख्यालय है। इस क्षेत्र में पाल और सेन राजवंशों का शासन रहा है। जिले भर में खुदाई के दौरान मिलीं प्राचीन वस्तुएं यहां की संस्कृति समृद्धता की गवाही देती हैं। क्षेत्र के बांगगढ़ में आज भी पुरानी इमारतें मौजूद हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से रंगमंच में अपने विशिष्टता के लिए जाना जाता है। यह नाट्यचार्य मनमथा राय का जन्मस्थान है। यहां का श्रंगबारी फारेस्टन पर्यटकों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप