Move to Jagran APP

Loksabha Election 2019: बलबीर सिंह जाखड़ होंगे वेस्ट दिल्ली से AAP के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने वेस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बलबीर सिंह जाखड़ को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 02:36 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 03:21 PM (IST)
Loksabha Election 2019: बलबीर सिंह जाखड़ होंगे वेस्ट दिल्ली से AAP के उम्मीदवार
Loksabha Election 2019: बलबीर सिंह जाखड़ होंगे वेस्ट दिल्ली से AAP के उम्मीदवार

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी ने पश्चिम दिल्ली (West Delhi) संसदीय क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बलबीर सिंह जाखड़ को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए आप के उम्मीदवार पूरे हो गए।

loksabha election banner

आम आदमी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बी.एस जाखड़ के नाम की घोषणा रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी दी है। 

 

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने चांदनी चौक लोकसभी सीट से पंकज गुप्ता, पूर्वी दिल्ली से आतिशी मार्लेना, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे, उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह और नई दिल्ली लोकसभा सीट से बृजेश गोयल को टिकट दिया था। सातवीं सीट पश्चिम दिल्ली की थी जिसको लेकर उम्मीदवार के नाम पर मंथन चल रहा था। अब इस सीट से पार्टी ने बलबीर सिंह जाखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन कांग्रेस में मतभेद की वजह से अभी तक इस पर सहमति नहीं बन पायी है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि कांग्रेस और आप में अब गठबंधन की उम्मीदें नहीं बची हैं।

अभी हाल में ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन का समय अब निकल गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 'आप' दिल्ली में अपना चुनावी एजेंडा तय कर चुकी है और पार्टी पूर्ण राज्य के दर्ज के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

गोपाल राय ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में कांग्रेस भाजपा को चुनाव जीतने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को रोकने के लिए हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन करने का ऑफर दिया है। इसका फैसला अब कांग्रेस को ही लेना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.