Move to Jagran APP

Bahraich Lok Sabha Election Result 2019: बहराइच की सीट पर BJP का फहराया परचम, अक्षयवर लाल जीते

Bahraich Lok Sabha Election Result 2019 बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा के अक्षयवर लाल चुनाव जीत गए हैं। सपा से शब्बीर दूसरे और कांग्रेस के सावित्री फुले तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:51 PM (IST)
Bahraich Lok Sabha Election Result 2019: बहराइच की सीट पर BJP का फहराया परचम, अक्षयवर लाल जीते
Bahraich Lok Sabha Election Result 2019: बहराइच की सीट पर BJP का फहराया परचम, अक्षयवर लाल जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Bahraich Lok Sabha Election Result 2019: बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अक्षयवर लाल जीत चुके हैं। अक्षयवर लाल सर्वाधिक 525982 वोट हासिल कर विजेता बने हैं। सपा के शब्‍बीर मलिक 397230 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस उम्‍मीदवार सावित्री बाई फूले 34454 वोट हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रही हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश में बहराइच लोकसभा क्षेत्र से सावित्री बाई फुले का निर्वाचन हुआ। उन्हें 432392 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने शब्बीर अहमद को 95645 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 57.02 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

बहराइच, उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। बहराइच, नेपाल के नेपालगंज और लखनऊ के बीच रेलमार्ग पर स्थित है। यह शहर सरयू नदी पर स्थित है और घाघरा नदी इसके पास से होकर गुजरती है। उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ से यह 125 किलोमीटर दूर है।

बहराइच को भगवान ब्रह्मा की धरती भी कहा जाता है। बहराइच का पुराना नाम भरराईच था। जो भर/राजभर राजाओ का साम्राज्य हुआ करता था। बहराइच नेपाल के साथ होने वाले व्यापार जिनमें कृषि उत्पाद और इमारती लकड़ी प्रमुख है, का केंद्र है। यहां चीनी की मिलें भी हैं। सिद्धनाथ मंदिर, सैयद सलार मसूद की मज़ार, कतरनिया घाट यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से बहराइच की दूरी 681 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.